नीता गुप्ता (Neena Gupta) ने 37 साल पहले फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली फिल्म 'साथ-साथ' थी। इसके बाद आदत से मजबूर, गांधी, ये नजदीकियां के अलावा कई फिल्मों में नजर आईं। फिल्म इंडस्ट्री में इतने साल काम करने के बाद नीना गुप्ता ने सोशल मीडिया पर 25 साल पुरानी बिना मेकअप वाली तस्वीर शेयर की है। नीना गुप्ता ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।