फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बधाई हो’ के दो साल पूरे होने पर नीना गुप्ता ने साझा की तस्वीर, नजर आए फिल्म के कलाकार

Sun, 18 Oct 2020 04:40 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बधाई हो की टीम - फोटो : instagram/neena_gupta
साल 2018 की सबसे बड़ी हिट में से एक फिल्म बधाई हो को दो साल पूरे हो गए हैं। फिल्म के जरिए दर्शकों को एक नई तरह की कहानी देखने को मिली। पर्दे पर कलाकारों के अभिनय की भी खूब चर्चा रही। फिल्म के दो साल पूरे होने पर नीना गुप्ता ने एक तस्वीर पोस्ट की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बधाई हो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बधाई हो के जरिए नीना गुप्ता ने लंबे समय बाद वापसी की। इस फिल्म ने उनके करियर को उछाल दी और वो एक के बाद एक नए प्रोजेक्ट में नजर आ रही हैं। नीना गुप्ता ने बधाई हो के सेट से थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। यह फिल्म का फाइनल डांस सॉन्ग मोरनी बनके से है। तस्वीर में नीना गुप्ता, गजराज राव, आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
'बधाई हो' - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तस्वीर के साथ नीना गुप्ता ने कैप्शन में लिखा- ‘दो साल हो गए शुक्रिया सभी के चेहरे पर हंसी लाने के लिए।‘ नीना गुप्ता के इस पोस्ट पर आयुष्मान और सान्या ने हार्ट वाला इमोजी बनाया है।
 

4 of 5
पति विवेक के साथ नीना गुप्ता - फोटो : instagram/neena_gupta
अनलॉक की प्रक्रिया के बाद नीना गुप्ता फिर से शूटिंग में व्यस्त हो गई हैं। लॉकडाउन लगने से पहले वो उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में थीं। जिसके बाद वो कई महीनों तक वहीं थीं। जब फिल्मों की शूटिंग शुरू हुई तो करीब पांच महीने बाद वो वापस मुंबई लौटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह - फोटो : twitter@rakulpreet
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह की मुख्य भूमिका वाली फिल्म में नीना गुप्ता अहम रोल में हैं। यह एक क्रॉस-बॉर्डर लव स्टोरी है। निर्देशक काश्वी नायर की यह पहली फिल्म है। जबकि इसके निर्माताओं में निखिल आडवाणी और जॉन अब्राहम हैं।

Bigg Boss 14: हिना खान और गौहर ने इस कंटेस्टेंट को बताया सीजन का विजेता, सिद्धार्थ शुक्ला ने जताई असहमति
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें