फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरव्यू में बोलीं नीना गुप्ता, 'बेचारी औरत को पति बहुत अच्छा मिलता है'

Wed, 05 Feb 2020 08:47 AM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
बिंदास अदाकारा नीना गुप्ता देश की महिलाओं को व्यस्त रहने की सलाह देती हैं। हिंदी सिनेमा के लोगों में वह हॉलीवुड जैसा अनुशासन देखना चाहती हैं। नए साल की शुरूआत फिल्म 'पंगा' से करने के बाद वह जल्द रिलीज हो रही फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में एक खास किरदार में नजर आएंगी।
विज्ञापन

2 of 7
नीना गुप्ता - फोटो : amar ujala, mumbai

60 साल की उम्र में आप 20 साल की उम्र जितनी फिल्में कर रही हैं। इसमें सिनेमा में बदलाव का कितना योगदान है?
व्यस्त रहना अच्छी बात है। व्यस्त रहने से जीवन की तकलीफें खत्म हो जाती हैं। वेब सीरीज और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के आने से अच्छी सामग्री वाली चीजें लोग बना रहे हैं। एक समय मुझे लगता था कि अच्छे लेखक ही नहीं बचे लेकिन अब एक साथ बहुत सी अच्छी कहानियां सामने आने लगी हैं। समय बदल गया है। यह हिंदी सिनेमा का सुनहरा समय चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 7
neena gupta - फोटो : Instagram

आपका हॉलीवुड से भी करीब का नाता रहा है। ऐसी कौन सी आदतें हैं जो हिंदी सिनेमा को हॉलीवुड से सीखनी चाहिए?
सबसे पहले तो अनुशासन। वहां लोग समय के बहुत पाबंद होते हैं। अगर 7 बजे की शिफ्ट है तो सभी कलाकार 7 बजे सेट पर आ जाएंगे। यहां की तरह नहीं है कि दो घंटे, तीन घंटे लेट हो गए तो भी कोई बात नहीं। दूसरा, सफाई। हमारे यहां के सेट बहुत गंदे रहते हैं और खाने के बाद तो पूछो ही मत।

4 of 7
neena gupta - फोटो : social media
आपने टीवी सीरियल 'सांस' को लिखा, निर्देशित भी किया, फिर लिखाई व निर्देशन का काम आगे क्यों नहीं जारी रखा?
मुझे नहीं लगता कि मैं लिखने में बहुत अच्छी थी। उस सीरीज में मेरे साथ एक लेखकों की टीम ने काम किया था तब जाकर उस सीरीज ने अच्छा प्रदर्शन किया। मैं अकेले कुछ नहीं कर सकती थी। मैंने हमेशा से अभिनय का ही आनंद लिया है और मैं वही करते रहना चाहती हूं। 
विज्ञापन

5 of 7
neena gupta - फोटो : file photo

आप फिल्म 'भगवद्गीता' में द्रौपदी का किरदार निभा चुकी हैं। दीपिका पादुकोण भी बहुत जल्द द्रौपदी का किरदार निभाने वाली हैं। आप उन्हें क्या सलाह या सीख देना चाहेंगी?
(हंसते हुए) नहीं, नहीं, नहीं! बिल्कुल नहीं। मैं उस फिल्म का अपना अनुभव किसी को नहीं दे सकती। द्रौपदी का वह किरदार एकदम अलग था। वह फिल्म सिर्फ 10 लाख रुपये में बनी थी। उसको फिल्माने के लिए हम बर्फ में गए थे। शिफॉन की साड़ी पहनाकर मुझे एक साइड में खड़ा कर देते थे और ठंड से मेरे पूरे पैर नीले पड़ जाते थे।

विज्ञापन

6 of 7
neena gupta - फोटो : file photo
फिल्म पंगा की आपकी साथी कलाकार कंगना रनौत आपकी ही तरह खूब पंगे लेती हैं। उनकी कोई खास बात जो आपको याद रह गई हो?
कंगना कमाल की अभिनेत्री हैं। मुझे उनका ड्रेसिंग सेंस बहुत पसंद है। सेट के खाने को लेकर हम बहुत मजाक बनाते थे। कंगना कहती हैं कि औरत बेचारी ही होनी चाहिए और मैं भी कहती थी कि सही बात है, बेचारी औरत को पति बहुत अच्छा मिलता है। हमारी निर्देशक अश्विनी भी आकर बैठ जाती थीं, तो वह भी हमारी चर्चा में शामिल हो जाती थीं।
विज्ञापन

7 of 7
Neena Gupta, Masaba Gupta - फोटो : social media
मसाबा की मां बनने के बाद आपको काफी कुछ सुनना, सहना पड़ा। इसके अलावा कोई बात जो आपको अब तक खटकती हो?
हमारा समाज ऐसा ही है। लोग बोलते ही रहते हैं। हम एक कान से सुनते हैं और दूसरे से निकाल देते हैं। और कर भी क्या सकते हैं? गॉसिप पत्रिकाओं ने मेरा बहुत नुकसान किया है। एक बार एक पत्रिका ने छाप दिया कि मैं दरी बनाने वाले श्याम आहूजा के शो रूम में सेल्स गर्ल का काम करती हूं। हकीकत ये है कि मैं कभी श्याम आहूजा के शो रूम में घुसी तक नहीं।

अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी में उमड़ पड़ा था पूरा बॉलीवुड, देखें मेहंदी से लेकर फेरों तक की तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next