फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधु मंटेना से 3 साल बाद तलाक लेने जा रही हैं नीना गुप्ता की बेटी, मां ने 10 साल पहले की है शादी

Thu, 14 Mar 2019 06:11 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Neena Gupta and Masaba - फोटो : twitter
नीता गुप्ता (Neena Gupta) की बेटी मसाबा ने पति को तलाक देने का फैसला किया है। मसाबा ने 3 साल पहले मधु मंटेना (Madhu Mantena) से शादी की थी। मसाबा ने अपने तलाक की जानकारी वैसे तो बीते साल अगस्त में ही दे दी थी लेकिन रिश्ते को सुधारने के लिए उन्होंने मौका दिया था। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि मसाबा ने अब तलाक देने का फैसला फाइनल कर लिया है। यहां तक कि उन्होंने कोर्ट में अर्जी भी दे दी है।
विज्ञापन

2 of 5
Neena Masaba Madhu - फोटो : twitter
पिंकविला वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक मसाबा ने पति से अलग होने का मन बना लिया है। यहां तक कोर्ट में अर्जी भी दे चुकी हैं। मसाबा ने पिछले साल ट्वीट किया था- 'बड़े ही दुख के साथ आपको ये बताना चाहती हूं कि मैंने और मधु ने तलाक लेने का फैसला किया है । हमने यह फैसला अपने बड़ों और पैरेंट्स से पूछकर लिया है । हम चाहते हैं कि जबरदस्ती एक साथ रहने से अच्छा है कि अलग होकर एक दूसरे की इज्जत करें।'
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Masaba Gupta Madhu Mantena - फोटो : twitter
मसाबा ने आगे लिखा - 'हम एक-दूसरे और अपनी शादी से ब्रेक ले रहे हैं और इस सवाल का जवाब ढूंढ़ने की कोशिश कर रहे हैं हमें कि जिंदगी से क्या चाहिए । ये हमारे लिए मुश्किल समय है । इस समय हमें प्राइवेसी की सख्त जरूरत है। हम अभी इतने मजबूत नहीं बन पाए हैं कि किसी के सवालों का जवाब दे सकें।' मसाबा ने यह पोस्ट 25 अगस्त, 2018 को किया था। इस पोस्ट के ठीक 7 महीने बाद मसाबा ने कोर्ट में अर्जी डाल दी है। 

4 of 5
masaba neena - फोटो : twitter
मसाबा नीना गुप्ता और पूर्व वेस्ट इंडियन क्रिकेट विविअन रिचर्ड्स की बेटी हैं। नीना ने विविअन रिचर्ड्स से शादी नहीं की थी और अपनी बेटी को अकेले ही पाला। मसाबा बॉलीवुड की एक फेमस और सक्सेसफुल फैशन डिजाइनर हैं। वहीं उनके पति मधु एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं। मधु 'गजनी', 'रण' और 'मौसम' जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
neena gupta - फोटो : file photo
बहुत की कम लोग जानते होंगे नीना गुप्ता ने 10 साल पहले ही बिजनेसमैन विवेक मेहरा से शादी की थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में नीना ने बताया था, 'पहले हम दोनों ने कुछ साल एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी कर ली। वो अच्छे इंसान हैं और दिल्ली के रहने वाले हैं। उनकी दो बेटियां भी हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें