फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Masaba-Satyadeep: नीना गुप्ता की लाडली मसाबा ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, बॉयफ्रेंड सत्यदीप संग लिए सात फेरे

Fri, 27 Jan 2023 11:56 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मसाबा, सत्यदीप मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने आज सुबह ही अपने बॉयफ्रेंड और अभिनेता सत्यदीप मिश्रा के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। मसाबा ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने अभिनेता के साथ अपनी शादी की तस्वीरें साझा की हैं। फोटोज में दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं। दोनों ने अपनी शादी की दो तस्वीरें साझा करते हुए दर्शकों को भी अपनी खुशी में शामिल किया है।
विज्ञापन

2 of 4
मसाबा, सत्यदीप मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
अचानक मसाबा की शादी की खबरें सुनकर फैंस भी आश्चर्य में हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए मसाबा ने लिखा- आज मेरी मेरे प्यार मेरी दुनिया से शादी हो गई है। आने वाली जिंदगी में नाम  प्यार, शांति, ठहराव और सबसे जरूरी है मुस्कान। आपका बहुत-बहुत शुक्रिया कि आपने मुझे कैप्शन चूज करने दिया...यह जिंदगी काफी मजेदार होने जा रही है।

विज्ञापन

3 of 4
मसाबा गुप्ता, सत्यदीप मिश्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि इस खास अवसर पर मसाबा ने अपने कलेक्शन में से बेहद खास लाइट पिंक और ग्रीन कलर का लहंगा पहना है। वहीं सत्यदीप ने मैचिंग का लाइट पिंक और ग्रीन शेड की शेरवानी पहनी है। इसके अलावा मसाबा ने अपनी मां नीना गुप्ता की ज्वैलरी कैरी की है। इस आउटफिट में दोनों बेहद ही प्यारे लग रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें- Rachel Ann Mullins: शाहरुख को पहचानती ही नहीं पठान की यह एक्ट्रेस, बोलीं- मुझे पता ही नहीं था...
विज्ञापन

4 of 4
मसाबा, सत्यदीप मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
मसाबा और सत्यदीप का वेडिंग लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इसके अलावा सेलेब्स और फैंस भी मसाबा और सत्यदीप को बधाई दे रहे हैं। बता दें कि यह दोनों की दूसरी शादी है। मसाबा ने इसके पहले निर्देशक मधु मंटेना से शादी की थी। वहीं सत्यदीप ने पहले अदिति राव हैदरी से शादी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें