फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल पहले द्रौपदी बनी थीं नीना गुप्ता, यहां देखिए 60 वर्षीय अभिनेत्री की Throwback तस्वीरें

Sat, 29 Feb 2020 06:24 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नीता गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
करीबन 37 साल पहले फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत करने वालीं नीना गुप्ता (Neena Gupta) आज सिनेमा का बड़ा नाम हैं। नीना की पहली फिल्म 'साथ-साथ' थी। इसके बाद आदत से मजबूर, गांधी, ये नजदीकियां के अलावा कई फिल्मों में नजर आईं। बॉलीवुड से लेकर टीवी तक अपने काम से लोगों की सराहना पा चुकीं एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है।
विज्ञापन

2 of 5
नीता गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
इस तस्वीर में वह द्रौपदी के अवतार में दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- ''है न कुछ बात''। यह फोटो 1993 में आई संस्कृत फिल्म 'भगवद् गीता: सॉन्ग ऑफ द लॉर्ड की है', जिसमें नीना ने द्रौपदी का किरदार निभाया था। अब जब बात नीना की हो ही रही हैं तो आइए आपको दिखाते हैं उनकी कुछ थ्रोबैक तस्वीरें।
विज्ञापन

3 of 5
नीता गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
नीना गुप्ता को टेलीविजन में 'खानदान' सीरियल से लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद 'यात्रा', 'गुलजार मिर्जा गालिब', 'भारत की खोज', 'दर्द', 'गुमराह', 'श्रीमान-श्रीमती', 'सांस', 'सात फेरे- सलोनी का सफर' और 'मेरी बीवी का जवाब' नहीं सीरियल शामिल हैं।

4 of 5
नीता गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
नीना गुप्ता की मां चाहती थीं कि नीना आईएएस बनें और पढ़ाई करें। उनके घर में हिंदी सिनेमा को अच्छी नजरों से नहीं देखा जाता था। लेकिन नीना गुप्ता को तो अभिनेत्री ही बनना था, इसलिए उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला ले लिया। फिल्म 'गाँधी' में उन्होंने कस्तूरबा गांधी के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन उन्हें फिल्म में आभा का किरदार मिला। उस दौरान 'गाँधी' फिल्म के लिए उन्हें 10 हजार रुपए मिले, जिसके बाद वो मुंबई में अभिनेत्री बनने का सपना लेकर आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीता गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
नीना गुप्ता ने बताया था कि उन्होंने शेखर कपूर की फिल्म 'बैंडिट क्वीन' के लिए ऑडिशन दिया था। 'बैंडिट क्वीन' फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नीना फूलन देवी का किरदार निभाना चाहती थीं। नीना गुप्ता को यह रोल नहीं मिल पाया था। हालांकि 70 साल की उम्र में भी नीना फिल्मों में एक्टिव हैं। हाल ही में उनकी फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान रिलीज हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें