फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCB के निशाने पर आ सकता है करण जौहर की पार्टी का पुराना वीडियो, जानिए इस वायरल खबर की सच्चाई

Sun, 13 Sep 2020 01:49 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/karanjohar
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की असमय हुई मौत ने बॉलीवुड में काफी कोहराम मचा दिया है। इस मामले के तार बॉलीवुड में नेपोटिज्म से लेकर ड्रग्स तक से जुड़ गए हैं। मामले को लेकर रिया चक्रवर्ती फिलहाल एनसीबी की गिरफ्त में हैं। रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती दोनों के साथ ही सुशांत के मैनेजर और हाउस स्टाफ को भी गिरफ्तार किया है। मामले में सबसे अहम जानकारी रिया और उनके भाई से ही मिल सकती है। कहा ये भी जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती मामले में पहले ही कुछ खुलासे कर चुकी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई
रिया के जेल जाते ही  बॉलीवुड में अफरा- तफरी सी मच गई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि रिया ने ड्रग्स मामले में करीब 25 सेलिब्रिटीज का नाम लिया है। हालांकि रिया ने किस- किस का नाम लिया है ये पूरी तरह से पता नहीं चल पाया है। कुछ लोगों के नाम ही फिलहाल सामने आ पाए हैं। लेकिन अब इस मामले की गाज करण जौहर पर भी गिर सकती है। करण एक पुराने वीडियो को लेकर एनसीबी के निशाने पर आ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
करण जौहर - फोटो : Instagram
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनसीबी अब करण जौहर की उस पार्टी वीडियो की भी जांच कर सकती है, जिसे लेकर अक्टूबर 2019 में जबरदस्त हंगामा हुआ था। खबरों के मुकाबिक रिया चक्रवर्ती ने 25 बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के नामों के साथ-साथ ये भी कहा है कि बॉलीवुड में 80 प्रतिशत लोग ड्रग्स लेते हैं। अब रिया के इस बयान के बाद NCB करण जौहर की पार्टी का जो पुराना वीडियो वायरल हुआ था उसकी जांच करेगी। ये भी बताया जा रहा है कि एनसीबी जल्द ही बॉलीवुड के 25 सेलिब्रिटीज को समन भेजेगी। हालांकि एनसीबी ने ऐसी किसी भी खबर को निराधार बताया है।

4 of 5
विक्की कौशल, रणबीर कपूर - फोटो : Twitter
एनसीबी की तरफ से इस बात को सिरे से खारिज कर दिया गया है। एनसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि, 'हमने ऐसी कोई बॉलीवुड की लिस्ट तैयार नहीं की है। हाल ही में जो लिस्ट बनाई गई है वो ड्रग पैडलर्स की है ना कि बॉलीवुड की।' बता दें कि अक्टूबर 2019 में करण जौहर की हाउस पार्टी का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो को लेकर काफी हंगामा मच गया था। वीडियो में दीपिका पादुकोण, मलाइका-अर्जुन, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, वरुण धवन, शाहिद कपूर, जोया अख्तर और अयान मुखर्जी नजर आ रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद करण जौहर समेत इन सभी सितारों को जमकर ट्रोल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्की कौशल - फोटो : Twitter
ये वीडियो जब वायरल हुआ था जब एमएलए मनजिंदर एस सिरता ने इसे शेयर किया था। उन्होंने इस वीडियो में दिख रहे सेलिब्रिटीज पर पार्टी में ड्रग्स लेने का आरोप लगाया था। बाद में करण जौहर ने इस मामले में सफाई देते हुए पार्टी में ड्रग्स की बात से साफ इंकार कर दिया था।

पढ़ें: अब इस अभिनेत्री ने किया बॉलीवुड और ड्रग्स पर खुलासा, कहा 'इंडस्ट्री वाले पार्टी में बुलाकर ड्रग्स ऑफर करते हैं'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें