फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा धूपिया के इनवाइट के बावजूद अभिषेक बच्चन ने शो में आने से कर दिया मना, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

Sun, 13 Sep 2020 01:00 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक बच्चन, नेहा धूपिया - फोटो : twitter@juniorbachchan, twitter@NehaDhupia
नेहा धूपिया भले ही कोई फिल्म ना कर रही हों लेकिन वो कई शो के जरिए टीवी पर आती रहती हैं। ऐसा ही उनका एक मशहूर शो है 'नो फिल्टर नेहा'। उनके इस शो पर सितारे आते और सवालों का जवाब देते हैं लेकिन अभिषेक बच्चन ने खुलेआम उनके शो पर आने से मना कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : instagram: bachchan
दरअसल ट्विटर पर एक यूजर ने नेहा धूपिया को टैग करते हुए लिखा कि 'प्लीज, प्लीज अभिषेक बच्चन को शो में बुलाइए। वो हाजिर जवाब देने वाले सितारों में से एक हैं, उन्हें सुनना पसंद करेंगे।' यूजर को जवाब देते हुए नेहा धूपिया लिखती हैं कि 'मुझे भी पसंद हैं। जनता की मांग पर अभिषेक बच्चन को निजी तौर पर तो बुलाया ही है अब उन्हें सार्वजनिक रूप से बुला रही हूं।'

विज्ञापन

3 of 5
नेहा धूपिया - फोटो : instagram/nehadhupia
नेहा धूपिया को जवाब देते हुए अभिषेक बच्चन ने शो पर आने से मना कर दिया। अभिषेक बच्चन लिखते हैं, ''हाजिर जवाबी और 'नो फिल्टर' दो अलग अलग चीजें हैं। बख्श दीजिए।''

4 of 5
नेहा धूपिया - फोटो : instagram/nehadhupia
हाल ही में बॉलीवुड में नेपोटिज्म और गुटबाजी को लेकर नेहा धूपिया पर भी निशाना साधा गया। अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने कहा कि नेहा धूपिया को किस वजह से लगातार शोज मिल रहे हैं। सिवाय इसके कि वो करण जौहर की अच्छी दोस्त हैं और मिस इंडिया रह चुकी हैं। यही नहीं उन्होंने नेहा धूपिया पर चमचागिरी का आरोप लगाया है। सुचित्रा को जवाब देते हुए नेहा ने कहा कि 'आपको इस बारे में कुछ भी पता नहीं है। आपको जितना पता है आप बस उतना ही बोल रही हैं। मुझे खुद अपने दम पर आगे बढ़ने पर गर्व है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि कुछ समय पहले ही अभिषेक उनके पिता अमिताभ बच्चन, पत्नी ऐश्वर्या राय, बेटी आराध्या कोरोना वायरस से स्वस्थ हुए हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक की हालिया रिलीज वेब सीरीज 'ब्रीद 2' है। उनकी आने वाली फिल्म ‘लूडो’, ‘द बिग बुल’ और ‘बॉब विश्वास’ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें