फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत केस में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही एनसीबी के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, गिरफ्तार हो गया ड्रग्स सप्लायर KJ

Sat, 12 Sep 2020 05:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @ItsSSR, @Rhea_Chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत की मौत (Sushant Singh Rajput Death Case) के मामले में ड्रग्स कनेक्शन के सामने आने के बाद एनसीबी भी इस जांच में शामिल हो चुकी है। रिया चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, शौविक समेत कई लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब NCB के हाथ एक और बड़ी कामयाबी लगी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : Amar Ujala
एनसीबी ने केजे नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। केजे का पूरा नाम करणजीत है। रिपोर्ट्स की मानें तो वो कैपरी और लिटिल हाईट्स में ड्रग सप्लाय करता था। विभाग ने ये भी बताया कि करणजीत ही शौविक और सैमुअल मिरांडा को ड्रग्स की सप्लाय करता था। बाद में ये ड्रग्स रिया चक्रवर्ती तक पहुंचता था।
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
एनसीबी इस गिरफ्तारी को इस लिहाज से अहम मान रही है क्योंकि उसके तार कैपरी हाइट्स इलाके से जुड़े हैं। रिया ने बयान में बताया है कि 2016 से 2018 तक सुशांत कैपरी हाइट्स के ही एक फ्लैट में रहते थे। जहां बॉलीवुड के कुछ और सितारे भी आया करते थे। ड्रग्स नहीं लेने और देने का दावा करने वाली रिया चक्रवर्ती ने NCB को ड्रग्स सिडिंकेट में 25 सितारों के नाम बताए हैं।

4 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई
सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत से जुड़े ड्रग मामले में मंगलवार रात रिया की गिरफ्तारी हुई थी। फिलहाल रिया जेल में हैं। एनसीबी ने रिया को गिरफ्तार करने के साथ ही उस पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 (ए) लगाई है। नशीले पदार्थ खरीदने एवं उसके लिए पैसा चुकाने पर यह धारा लगाई जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान, रिया चक्रवर्ती, रकुल प्रीत - फोटो : इंस्टाग्राम: saraalikhan95, rhea_chakraborty, rakulpreet
एनसीबी को दिए बयान में रिया ने माना है कि वह पैसा देती थीं और सैमुअल मिरांडा तथा दीपेश सावंत, सुशांत के लिए ड्रग लाते थे। रिपोर्ट्स के अनुसार रिया ने NCB के साथ पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि अभिनेत्री सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, डिजाइनर सिमोन खंबाटा, सुशांत की दोस्त और पूर्व प्रबंधक रोहिणी अय्यर भी ड्रग्स टीम में शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें