हिमानी शिवपुरी
- फोटो : AmarUjala
टीवी के कॉमेडी धारावाहिक 'हप्पू की उलटन पलटन' में कटोरी देवी सिंह का किरदार निभा रही अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। यह जानकारी खुद हिमानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। हालांकि, हिमानी के इस वायरस से पीड़ित होने के चलते शो की शूटिंग बंद नहीं हुई है। क्योंकि, उस समय हिमानी इस शो के सेट पर नहीं, बल्कि एक विज्ञापन की शूटिंग कर रही थीं। हिमानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हूं। पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आया आया हो, वह खुद भी अपना कोरोना वायरस का टेस्ट करवा ले।' ज्ञात है कि इस शो के निर्माता संजय कोहली के भी हाल ही में कोरोना वायरस से पीड़ित होने की खबर आई हैं। उन्होंने भी खुद को होम क्वॉरेंटीन कर रखा है।