फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खूबसूरत हसीना पर फिल्माए गए हैं सबसे ज्यादा रेप सीन, महज 27 की उम्र में ही इस बीमारी ने ले ली थी जान

Sun, 26 Jul 2020 08:27 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नजीमा - फोटो : ट्विटर
बॉलीवुड में 60's और 70's की एक्ट्रेसेस की बात करें तो नाजीमा का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है। अपने करियर में नजीमा ने 30 से ज्यादा फिल्मोंं में काम किया और फिर अचानक उन्हें एक जानलेवा बीमारी हो गई और वह इस दुनिया को छोड़कर चली गईं। 
विज्ञापन

2 of 6
नजीमा
फिल्मी दुनिया में नजीमा को ज्यादातर बहन या फिर एक्ट्रेस की सहेली का किरदार मिला करता था और जाहिर था कि फिल्म में नजीमा पर रेप सीन फिल्माने के लिए उन्हें यह किरदार दिया जाता था। बता दें कि मासूम और खूबसूरत चेहरे की बदौलत निर्देशक उन्हें हीरो की बहन के किरदार के लिए खूब पसंद करते थे।
विज्ञापन

3 of 6
नजीमा
नजीमा का जन्म नासिक में 1948 में हुआ था। शुरुआत से नजीमा का फिल्मों की तरफ बड़ा रुझान था। उन्होंने बतौर बाल कलाकार बेबी चांद, हम पंछी एक डाल के जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीता। बॉलीवुड में उनके अभिनय को खूब सराहा गया।

4 of 6
नजीमा
60's और 70's के दशक में हिंदी फिल्मों में रेप प्रमुखता से फिल्माया जाता था। ये वो दौर था जब घर और समाज में औरतों का सामाजिक उत्पीड़न और सेक्सुअल हरासमेंट जैसी तकलीफों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में फिल्म जगत में इस अन्याय को पर्दे पर उतारा गया और इस रोल के लिए डायरेक्टर की सबसे पहली च्वॉइस नजीमा ही हुआ करती थीं।
विज्ञापन

5 of 6
नजीमा
नाजीमा बॉलीवुड की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने सबसे ज्यादा फिल्मों में रेप सीन किए हैं। अगर बात करें नजीमा के फिल्मी करियर की उन्होंने फिल्म निशान (1965), राजेंद्र कुमार के साथ फिल्म आरज़ू (1965), दिल्लगी,(1966), तमन्ना(1969), अनजाना(1969) जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल किए और फिल्म की कहानी के आधार पर इन्हें ज्यादातर बहन का ही किरदार मिला। 1972 में आई फिल्म 'बेईमान' में उन्होंने एक्टर मनोज कुमार के सामने अपने अभिनय का शानदार प्रदर्शन किया। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नजीमा
नाजीमा की आखिरी फिल्म 'लव एंड गॉड' थी जो उनकी मृत्यु के बाद रिलीज हुई थी। लेकिन बड़े दुख की बात है कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को बहुत कम समय दिया। दरअसल, साल 1975 में कैंसर के चलते उनकी महज 27 साल की उम्र में मौत हो गई। फैंस आज भी उनकी फिल्में देख उन्हें याद करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें