फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nayanthara Wedding: इस हफ्ते शादी के बंधन में बंधेंगे नयनतारा और विग्नेश, तमिलनाडु के सीएम को दिया निमंत्रण

Mon, 06 Jun 2022 11:51 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ अभिनेत्री नयनतारा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। अपने लंबे रिलेशन के बाद एक्ट्रेस आखिरकार अपनी शादी के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
नयनतारा, विग्नेश शिवन - फोटो : Social media

साउथ अभिनेत्री नयनतारा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। अपने लंबे रिलेशन के बाद एक्ट्रेस आखिरकार अपनी शादी के लिए तैयार हैं। करीब सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद नयनतारा और विग्नेश गुरुवार, 9 जून को चेन्नई में शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहे हैं। अपनी शादी के लिए इस कपल ने तैयारियां भी शुरी कर दी है। इसी क्रम में हाल ही में नयनतारा और विग्नेश ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मिलकर उन्हें अपनी शादी का निमंत्रण दिया।

विज्ञापन

2 of 5
नयनतारा, विग्नेश शिवन - फोटो : Social media

सोशल मीडिया पर हाल ही में नयनतारा और विग्नेश शिवन की एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में दोनों तमिलनाडु के सीएम के साथ नजर आ रहे हैं। साथ ही वह उन्हें गुलदस्ता भेंट करते हुए भी नजर आए। इसके अलावा फोटो में नयनतारा के हाथ में शादी का निमंत्रण पत्र भी आ रहा है। इस दौरान मौके पर एमके स्टालिन के बेटे अभिनेता-निर्माता उदयनिधि स्टालिन भी मौजूद थे। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी चेन्नई के ईस्ट कोस्ट रोड के पास एक रिसॉर्ट में होगी।

विज्ञापन

3 of 5
नयनतारा, विग्नेश शिवन - फोटो : Social media

नयनतारा ने बीते साल ही एक टीवी शो पर अपने लिव-इन पार्टनर विग्नेश शिवन से सगाई की पुष्टि की थी। इस दौरान उन्होंने अपने रिश्ते की स्थिति के बारे में भी बात की। टॉक शो के दौरान जब नयनतारा से उनकी उंगली पर मौजूद अंगूठी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पुष्टि की कि उन्होंने विग्नेश शिवन से सगाई कर ली है। कपल ने 25 मार्च 2021 को सगाई की थी। इसके बाद से ही फैंस बेसब्री से इस नयनतारा और विग्नेश की शादी की इंतजार कर रहे हैं।

4 of 5
नयनतारा, विग्नेश शिवन - फोटो : Social media

नयनतारा और विग्नेश ने फिल्म नानुम राउडीधन के दौरान एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इस फिल्म में विजय सेतुपति भी थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो विग्नेश और नयनतारा हाल ही में निर्माता बने हैं। उनकी फिल्म कूझंगल उर्फ पेबल्स को हाल ही में शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया था। फिल्म गरीबी से टूटे पिता-पुत्र की जोड़ी के ईर्द-गिर्द घूमती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नयनतारा-विग्नेश शिवन - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा विग्नेश शिवन की निर्देशित फिल्म काथु वाकुला रेंदु कधल भी इस साल अप्रैल में रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। फिल्म में विजय सेतुपति और सामंथा रूथ प्रभु नजर आए थे। वहीं, नयनतारा वर्तमान में अपनी आगामी तमिल थ्रिलर O2 की रिलीज का इंतजार कर रही है, जिसका सीधे डिज्नी + हॉटस्टार पर प्रीमियर होगा। इसके अलावा वह शाहरुख के साथ उनकी आगामी फिल्म जवान में भी नजर आएंगी। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें