विग्नेश शिवन, नयनतारा
- फोटो : social media
स्टार कपल के शादी के चार महीनों के बाद ही बच्चों के माता-पिता बनने के बाद से सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन दोनों की तरफ से ही इस मामले में कोई भी बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर चल रही इस बहस के साथ अब इस मामले में तमिलनाडु सरकार ने भी अपना बयान जारी किया है। बता दें कि इस मामले में सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एमए सुब्रमण्यम ने कहा, 'इस मामले में जांच की जाएगी और कपल से जवाब भी मांगा जाएगा। सरोगेसी अपने आप में ही बड़ी बहस का मुद्दा है। लेकिन, कानून लोगों को सरोगेसी का सहारा लेने की तभी इजाजत देता है, जब वह 21 वर्ष से अधिक और 36 वर्ष से कम आयु के हों। इसमें भी परिवार की मंजूरी ली जाती है।'
Sidharth-Kiara Wedding: जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे सिद्धार्थ-कियारा, जानिए किस दिन और कहां बजेगी शहनाई