फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: मुंबई में दिन भर दिखा बिग बी के प्रशंसकों का जलसा, हाथ जोड़कर बोले अमिताभ, ‘बहुत धन्यवाद!’

विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मनाते फैंस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आधी रात बीत चुकी है। घड़ी के मुताबिक 11 अक्तूबर की तारीख भी शुरू हो चुकी है और मुंबई में समंदर से बस चंद कदमों की दूरी पर एक बंगले के सामने लोगों के मन में तरंगें उठ रही हैं। ये बंगला है अमिताभ बच्चन का और अपने नाम के मुताबिक इसके बाहर जलसा हो रहा है, बीती सदी के महानायक कहलाए अमिताभ बच्चन के 80 साल पूरे होने का। प्रशंसकों की भीड़ धीरे धीरे बढ़ रही है। अमिताभ बच्चन घर पर ही हैं, ये जानकर इनमें उत्साह भी धीरे धीरे बढ़ रहा है। सबको पता है कि वह रात में बहुत कम देर ही सोते हैं तो उम्मीद है कि चंद लम्हों के लिए ही सही वह अपनी झलक दिखाएंगे जरूर और तभी गेट के भीतर से कोई इशारा आता है। बाहर खड़े गार्ड चौकन्ना हो जाते हैं। गेट पर जुटे प्रशंसकों को भी शायद इसी पल का इंतजार था। गेट खुलता है। अंदर से अमिताभ बच्चन चहलकदमी करते गेट तक आते दिखते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्याह सफेद रंग की चौखाने वाली हुडी पहने और सिर सांता क्लॉज जैसी टोपी लगाए अमिताभ बच्चन की जलसा के गेट पर पहली झलक देखकर ही लोग उतावले होने लगते हैं। सुरक्षाकर्मी लोगों को गेट की तरफ बढ़ने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। हाथों में मोबाइल चमक उठे हैं। अमिताभ बच्चन के साथ उनकी बिटिया श्वेता नंदा भी हैं। वह पिता के प्रशंसकों की भीड़ का बढ़ता ज्वार देखकर मुस्कुरा रही हैं। कोई उनका नाम लेकर पुकारता है तो वह भी हाथ हिलाकर अभिवादन करती हैं। सड़क के दूसरी तरफ से निकल रहे वाहनों की गति धीमी होने लगी है। लोग कार की खिड़कियां नीचे कर अमिताभ बच्चन की झलक पाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- 80 साल 80 किस्से: फिल्मी ककहरा सीखने से महानायक बनने तक, अमिताभ बच्चन के शहंशाह बनने का हर किस्सा यहां पढ़ें
 
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मनाते फैंस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उधर, गेट के सामने खड़े लोग खुद को ‘धन्य’ मान रहे हैं तो दाएं बाएं खड़े लोग भी आवाज ऊंची करने लगते हैं। आमतौर पर एक ऊंचे स्टूल पर खड़े होकर ‘दर्शन’ देने वाले अमिताभ बच्चन इस बिना किसी योजना के ‘दर्शन’ के समय स्टूल पर नहीं खड़े हैं। वह अपना हाथ ही ऊंचा कर अपने दाएं और बाएं खड़े प्रशंसकों का अभिवादन करते हैं और हाथ जोड़कर फिर मुस्कुराते हुए भीतर लौट जाते हैं। आधी रात के ठीक बाद के इस वाकये की खबर धीरे धीरे शहर को होने लगती है।

यह भी पढ़ें:- Amitabh Love Life: रेखा नहीं यह महिला थी अमिताभ बच्चन का पहला प्यार, रातों-रात ऐसे हुई थी जया बच्चन से शादी

4 of 5
अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मनाते फैंस - फोटो : सोशल मीडिया
सुबह की पहली किरण के साथ ही यहां अमिताभ के प्रशंसकों का मजमा बढ़ने लगता है। किसी ने फिल्म ‘अमर अकबर एंथनी’ में अमिताभ के किरदार एंथनी का गेटअप बना रखा है। तो कोई बार बार एक खास अंदाज में कमर तिरछी कर दाहिना हाथ आगे करके ‘अयं’ वाली अदा बना रहा है। कुछ प्रशंसक पश्चिम बंगाल से भी आए हैं। दमदम, कोलकाता का प्रशंसक क्लब है जिसने अमिताभ बच्चन के लिए जन्मदिन संदेश बहुत खूबसूरत डिजाइन के साथ बनाया हुआ। दिन चढ़ता जा रहा है। प्रशंसकों का आना लगातार जारी है। कुछ विदेशी बालाएं अमिताभ बच्चन के चेहरे वाली टी शर्ट पहने हुए यहां पहुंची हैं।

यह भी पढ़ें:- 80 साल-80 किस्से: आज भी फिल्मी पर्दे पर छाए हैं बॉलीवुड के शहंशाह, नए जमाने के इन सितारों के साथ खूब जमी जोड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मनाते फैंस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
देसी प्रशंसकों और इन विदेशी प्रशंसकों के बीच संवाद चल रहा है। आपस में फोटो खींची जा रही हैं। लोग बतिया रहे हैं, ‘फिफ्टी ईयर से ऊपर से बराबर काम कर रेले अमित जी।’ (अमिताभ बच्चन पचास साल से भी ज्यादा समय से काम कर रहे हैं) दोपहर होते होते धूप तेज होने लगी है। प्रशंसकों की भीड़ छंटने लगी है। सूरज ऊपर आसमान में टंग आया है। नीचे सिनेमा का सूरज लगातार चमक रहा है। लाखों करोड़ों दिलों में अदाकारी का सूरज बनकर। अमिताभ बच्चन की आभा बीते 52 साल से उनके प्रशंसकों की आंखों में यूं ही दमक रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें