फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos Of The Day: कंगना का पहाड़ों में आशियाना और 'ब्रह्मास्त्र' में बिग-बी का लुक, ये है आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Thu, 09 Jun 2022 09:53 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आज का सेलिब्रिटी अपडेट - फोटो : insta
आम लोगों की तरह बॉलीवुड स्टार्स की जिंदगी में भी रोज कुछ न कुछ नया होता है लेकिन सेलेब्स की लाइफ में क्या चल रहा है ये जानने की उत्सुकता फैंस के बीच हमेशा बनी रहती है। आज भी सिनेमा के कई सितारों ने अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ की अपडेट साझा की हैं। तो चलिए दस तस्वीरों के जरिए जानते हैं आज किसी सेलिब्रिटी ने दिया क्या अपडेट।
विज्ञापन

2 of 11
कंगना रणौत का घर - फोटो : insta
अभिनेत्री कंगना रणौत मूल रूप से हिमाचल की रहने वाली हैं और हमेशा से ही उनमें अपनी जन्मस्थली के प्रति प्रेम देखा गया है। अब कंगना ने पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में अपना आशियाना भी ले लिया है। जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। घर को बेहद ही शानदार तरीके से डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन

3 of 11
ब्रह्मास्त्र फिल्म में अमिताभ बच्चन - फोटो : insta
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र इसी साल सितंबर में 9 तारीख को रिलीज होने वाली है। जिसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। आलिया ने ब्रह्मास्त्र से बिग-बी का शानदार लुक शेयर किया है। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

4 of 11
नयनतारा-विग्नेश शिवन - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा और निर्माता विग्नेश शिवन काफी दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में थे। आज ये स्टार कपल आखिराकार शादी के बंधन में बंध चुका है, जिसकी तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। शादी के फंक्शन में दोनों दूल्हा दुल्हन के लिबास में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 11
अर्जुन कपूर, सोनम कपूर के बचपन की तस्वीर - फोटो : insta
अभिनेता अर्जुन कपूर ज्यादातर दिलचस्प तरीके से हर बात को शेयर करते दिखाई देते हैं। आज अपनी बहन सोनम कपूर के जन्मदिन पर भी उन्होंने बचपन की तस्वीर शेयर की है। जिसमें सोनम और अर्जुन दोनों ही नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक लंबा चौड़ा नोट भी साझा किया है, जिसमें उन्होंने मजाकिया लहजे में आनंद आहूजा के लिए लिखा, वैसे टेक्निकली मैं आपसे सिर्फ 17 दिन छोटा हूं।
विज्ञापन

6 of 11
मलाइका अरोड़ा - फोटो : insta
इन दिनों कई सेलेब्स तुर्की में छुट्टियां मना रहे हैं। हाल ही में सारा अली खान टर्की गई थीं और अब इसके बाद मौनी रॉय और मलाइका भी तुर्की में वेकेशन का लुत्फ उठा रही हैं और वहां से खूबसूरत झलकियां शेयर कर रही हैं। मलाइका ने भी हालिया वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक रेस्टोरेंट में बेली डांस के स्टेप करती दिख रही हैं।
विज्ञापन

7 of 11
परिणीति चोपड़ा - फोटो : insta
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा भी इन दिनों इंडोनेशिया की यात्रा पर हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में परिणिती का बोल्ड लुक दिखाई दे रहा है। अभिनेत्री ब्लैक कलर की बिकिनी में बोट पर बैठी समंदर का नजारा लेती नजर आ रही हैं। उन्होंने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे बस एक नाव, एक बिकनी और मेरा डाइव कंप्यूटर दे दो'।
 

8 of 11
सोनम कपूर - फोटो : insta
बॉलीवुड दीवा सोनम कपूर हमेशा ही स्टाइल स्टेटमेंट सेट करती नजर आती हैं। इस समय वह अपनी गर्भावस्था की यात्रा को लगातार सोशल मीडिया के जरिए साझा कर रही हैं और इस दौरान भी उनका एक अलग स्टाइलिश अंदाज देखने को मिल रहा है। एक बार फिर से अभिनेत्री ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

9 of 11
रूबीना दिलैक, अनेरी वजानी, निशांत भट्ट - फोटो : insta
अभिनेत्री रूबीना दिलैक अपनी दिलकश तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं लेकिन इस समय वह खतरों के खिलाड़ी 12 में खतरनाक स्टंट करने के लिए तैयार हैं। लेटेस्ट तस्वीरें उन्होंने शो के सेट से शेयर की हैं, जिसमें उनके साथ दूसरे कंटेस्टेंट अनेरी वजानी और निशांत भट्ट भी नजर आ रहे हैं।

10 of 11
कीर्ति सुरेश - फोटो : insta
साउथ की टैलेंटेड अभिनेत्री कीर्ति सुरेश अपनी गजब की एक्टिंग के साथ ही  अपने लुक से भी खूब वाहवाही लूटती नजर आती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों के देखकर लग रहा है कि साउथ की ये अदाकारा भी छुट्टियां  एंजॉय कर रही है। उन्होंने रेड लॉन्ग ड्रेस में समंदर के किनारे पोज देते हुए अपनी तस्वीर शेयर की है। वहीं स्नीकर्स के साथ लुक को कंप्लीट किया है।
 
विज्ञापन

11 of 11
नेहा कक्कड़ - फोटो : insta
सिंगर नेहा कक्कड़ अपनी सुरीली आवाज से देश के साथ ही विदेशों में भी लोगों को दीवाना बना देती हैं। इस समय नेहा अपने शो के सिलसिले में कनाडा टूर के लिए रवाना हो चुकी हैं, यहां वह अलग-अलग जगहों पर परफॉर्म करेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें