साउथ इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार के नाम से मशहूर नयनतारा के घर अभी कुछ ही दिनों पहले उनके नन्हें शहजादों का आगमन हुआ है। अभिनेत्री और उनके पति विग्नेश शिवन हाल ही में दो जुड़वा बेटों के माता-पिता बने हैं, जिसकी जानकारी विग्नेश ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी। लेकिन शादी के महज चार महीने के अंदर और सरोगेसी के माध्यम से पेरेंट्स बनने के कारण दोनों मुश्किलों में फंसते दिखाई दिए थे। जहां एक तरफ सोशल मीडिया यूजर्स दोनों के ऊपर सवालिया निशान लगा रहे हैं, वहीं पिछले दिनों राज्य सरकार ने भी नयनतारा और विग्नेश के खिलाफ कार्रवाई करने की बात की थी। अब इस केस में एक नया खुलासा हुआ है, जो चौंकाने वाला है।