देशभर में कोरोना की दूसरी लहर का भयावह मंजर देखने को मिल रहा है। चारों तरफ त्राहि-त्राहि मच गई है, कहीं ऑक्सीजन को लेकर तो कहीं अस्पतालों में बेड को लेकर। वहीं दूसरी तरफ लोगों को इससे बचे रहने का एक उपाय वैक्सीन ही नजर आ रहा है। इन दिनों हर कोई इसी कोशिश में लगा है कि कैसे भी उन्हें वैक्सीन की डोज मिल जाए। मनोरंजन जगत पर भी इस महामारी का गहरा प्रभाव पड़ा है। बीते दिनों कई सितारे इससे जंग लड़कर आगे बढ़े तो कई अपनी जान से हाथ धो बैठे। इसके अलावा कई सितारों ने वैक्सीन का शॉट भी ले लिया है। इसी बीच साउथ सुपरस्टार नयनतारा ने भी वैक्सीन लगवा ली है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। खास बात है कि नयनतारा के साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड फिल्म डायरेक्टर, लिरिसिस्ट विग्नेश शिवन ने भी वैक्सीन की पहली डोज ली है।