फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: जब होली के बहाने मिले भरतनाट्यम और कथक के दो कमाल डांसर, मैशअप बीट्स पर ऐसा हुआ धमाल

Sat, 27 Mar 2021 01:41 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
देवेश मिरचंदानी, नयना मुके - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मिस महाराष्ट्र रह चुकीं रंगमंच और फिल्म अभिनेत्री नयना मुके अपने भरतनाट्यम शोज के लिए दुनिया घूम आई हैं। देवेश मीरचंदानी का नाम भी इन दिनों कथक की दुनिया में काफी हो रहा है। होली के मौके पर इन दोनों ने साथ मिलकर एक ऐसा प्रयोग करने का फैसला किया, जिसे देखने के बाद दोनों को जानने वाले भौचक्के हैं। हिंदी फिल्मों की गीतों के एक मैशअप ट्रैक पर दोनों ने कमाल वीडियो बनाया है।
विज्ञापन

2 of 5
नयना मुके, देवेश मीरचंदानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नयना मुके मुंबई की इलीट क्लास पार्टियों की शान रही हैं। वह अभिनय के अलावा समाजसेवा और राजनीति में भी परदे के पीछे सक्रिय रहती हैं। युवाओं में बेहद लोकप्रिय नयना को पिछले लोकसभा चुनाव के समय भी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने का आमंत्रण मिल चुका है लेकिन इसके लिए वह बिना सही रणनीति बनाए आगे नहीं बढ़ना चाहतीं। नयना इस मामले में सारा फैसला अपनी कंसल्टिंग टीम पर छोड़ा हुआ है जिसकी सलाह के बिना वह दो पग भी आगे नहीं धरतीं। होली का ये वीडियो इसी टीम ने डिजाइन किया है।
विज्ञापन

3 of 5
नयना मुके, देवेश मीरचंदानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
होली के मौके पर जहां सोशल मीडिया इन दिनों तमाम तरह के म्यूजिक वीडियोज से रंगा पड़ा है, नयना की टीम ने उनके लिए एक ऐसा वीडियो डिजाइन किया जिसमें होली की पूरी मस्ती तो हो पर इसमें कहीं से कोई अश्लीलता या द्विअर्थी मतलब न नजर आए। नयना का अपने सामाजिक उद्देश्यों को लेकर साफ मानना रहा है कि मनोरंजन सामग्री हर उम्र के लोगों के लिए अलग अलग होती है और जब भी कोई सामग्री अनिर्बंधित प्रदर्शन यानी कि हर उम्र के लिए लोगों के लिए बने, उसे बनाने वाले की जिम्मेदारी एकदम से कई गुना बढ़ जाती है।

4 of 5
देवेश मीरचंदानी , नयना मुके - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस होली वीडियो के बारे में बात चलने पर नयना कहती हैं, ”मैं जब भी अपने भरतनाट्यम के शोज के लिए जाती हूं लोग मुझसे फिल्मों के बारे में बहुत सवाल पूछते हैं। मुझे मेरे प्रशंसकों के तमाम संदेश आते हैं कि मुझे मौसम व त्योहार के हिसाब से भी कुछ न कुछ जरूर करना चाहिए। देवेश से इस बारे में बात हुई और हमने ये होली मैशअप वीडियो करने का फैसला किया।”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नयना मुके, देवेश मीरचंदानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
होली के मूड और मस्ती के हिसाब से बने इस वीडियो में नयना व देवेश ने अपना डांस कौशल एक अलग ही अंदाज में दिखाया है। चुटकियों में बदल जाने वाले गानों के बोल और धुनों पर भी इतना कदम से कदम मिलना अचरज में डाल देता है। संगीत की लय और ताल पर थिरकते नयना और देवेश को इतना एकाकार होकर नाचना देखना अलग अनुभव है। नयना इसके लिए देवेश के साथ-साथ अपनी पूरी टीम को इसका क्रेडिट देती हैं।   







 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें