फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन से शाहरुख खान तक इंडस्ट्री में प्रचलित है इनकी होली पार्टी, राज कपूर ने शुरू किया था ट्रेंड

Sat, 27 Mar 2021 01:28 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
कपूर और बच्चन होली पार्टी - फोटो : Instagram
बॉलीवुड में हर त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाए जाते हैं और बात अगर होली की हो तो फिर धमाल दोगुना हो जाता है। बॉलीवुड में होली पार्टी हमेशा से ही बहुत मशहूर रही है। इसका ट्रेंड राज कपूर ने शुरू किया था और फिर बाकी सितारे भी होली पार्टी का आयोजन करने लगे। हालांकि कोरोना के चलते इस बार सितारे होली पार्टी नहीं कर पाएंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही मशहूर बॉलीवुड होली पार्टी के बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
कपूर होली पार्टी - फोटो : social media
राज कपूर

होली पार्टी की बात हो रही है तो राज कपूर का नाम आना लाजिमी है। हर साल राज कपूर के आरके स्टूडियो में होली पार्टी होती थी। आरके स्टूडियो में उन दिनों दिलीप कुमार, मनोज कुमार, शशि कपूर, शम्मी कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, जितेंद्र, हेमा मालिनी जैसे कई सितारों का जमघट लगता था। उनकी पार्टी मस्ती भरी होती थी जिसकी चर्चा अगले साल तक होती थी।
विज्ञापन

3 of 7
बच्चन होली पार्टी - फोटो : Instagram
अमिताभ बच्चन

राज कपूर के बाद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी अपने यहां होली पार्टी आयोजित करते थे। उनकी इस पार्टी में बालीवुड के दिग्गज सितारे शामिल हुआ करते थे। हालांकि इस साल कोरोना के चलते उनके घर जलसा में कोई होली पार्टी नहीं होगी।

4 of 7
शाहरुख खान होली पार्टी - फोटो : Instagram
शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान पत्नी गौरी के साथ होली का जश्न बेहद शानदार ढंग से मनाते हैं। उनकी होली पार्टी में बड़े बड़े सितारे पहुंचते हैं। बता दें कि शाहरुख की होली पार्टी पहले पानी से ही मनाई जाती थी, लेकिन बाद में मोगरा के फूलों से मेहमानों का स्वागत शुरू किया गया। उनकी पार्टी में शाहरुख और गौरी का डांस काफी मजेदार होता है।
विज्ञापन

5 of 7
एकता कपूर होली पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर

टीवी क्वीन एकता कपूर भी होली की जबरदस्त पार्टी देती हैं। उनकी होली पार्टी में बॉलीवुड और टीवी सितारों का अनोखा संगम देखने को मिलता है। उनकी पार्टी में शानदार खाने और धमाकेदार डांस के लिए इनहाउस डीजे का भी इंतजाम होता है।
विज्ञापन

6 of 7
यश चोपड़ा होली पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
यश चोपड़ा

बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्म बनाने के बादशाह कहे जाने वाले यश चोपड़ा भी यशराज स्टूडियो में होली पार्टी किया करते थे। उनकी पार्टी में इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे पहुंचते थे। हालांकि उनके निधन के बाद से यहां पार्टी बंद कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शबाना आजमी, जावेद अख्तर - फोटो : social media
जावेद अख्तर

शबाना आजमी और जावेद अख्तर भी लंबे समय से होली पार्टी आयोजित करते आ रहे हैं। उनके परिवार में ये परंपरा शबाना आजमी के पिता कैफी आजमी ने शुरू की थी। इस पार्टी में इंडस्ट्री के बड़े बड़े सितारे शामिल होते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें