फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नई फिल्म 'रमन राघव 2.0' का ट्रेलर रिलीज

Wed, 11 May 2016 01:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : youtube
अगर आपने पिछले काफी वक्त से कोई अच्छी डरावनी, सस्पेंस फिल्म नहीं देखी तो तैयार हो जाइए। जल्द ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी और निर्देशक अनुराग कश्यप आपके लिए ला रहे हैं रमन राघव 2.0। यकीन न हो तो फिल्म का ट्रेलर देख लीजिए।
विज्ञापन

रमन राघव का ट्रेलर रिलीज

2 of 9
- फोटो : youtube
सच्ची घटना पर आधारित फिल्म रमन राघव एक मनोरोगी सीरियल किलर की कहानी है जिसने मुंबई की सड़कों पर अपना डर जमा रखा था। कहानी 1960 के दशक की है। ट्रेलर आखिरी स्लाइड में लगाया गया है।
विज्ञापन

रमन राघव का ट्रेलर रिलीज

3 of 9
- फोटो : youtube
रात में मुंबई की सड़कों पर घूमने वाला ये निशाचर, जिसकी रात में आंखें चमकती हैं, आपके रोंगटे खड़े कर देगा। रात में लोगों का खून करने वाले इस आदमी का दिमाग अगल ही चलता है।

रमन राघव का ट्रेलर रिलीज

4 of 9
- फोटो : youtube
ये आदमी बच्चे तक को नहीं छोड़ता। खून करता है और कहता है, ''अपुन ने तो पॉकेट मारा बस।''
विज्ञापन

रमन राघव का ट्रेलर रिलीज

5 of 9
- फोटो : youtube
खुद को भगवान का सीसीटीवी कैमरा बताने वाले रमन राघव की सब पर नजर रहती है। इस सिरफिरे से जान बचाकर भागना चाहेंगे आप।
विज्ञापन

रमन राघव का ट्रेलर रिलीज

6 of 9
- फोटो : youtube
अब तक एक से बढ़ कर एक रोल करने वाले नवाजुद्दीन इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। नवाज ने बताया कि वो इस रोल में इतना डूब चुके थे कि एक बार अस्पताल में बेहोशी की हालत में भी डायलॉग बोल रहे थे।
 
विज्ञापन

रमन राघव का ट्रेलर रिलीज

7 of 9
- फोटो : youtube
इस फिल्म के साथ नवाज और अनुराग की जोड़ी फिर वापस आ रही है। ये दोनों 'ब्लैक फ्राइडे' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में साथ काम कर चुके हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म कितनी धमाकेदार होगी।

रमन राघव का ट्रेलर रिलीज

8 of 9
- फोटो : youtube
फिल्म के दूसरे मुख्य हीरो हैं विकी कौशल जिन्हें फिल्म मसान में भी देखा गया था। विकी इसमें पुलिसवाले के किरदार में हैं।
विज्ञापन

रमन राघव का ट्रेलर रिलीज

9 of 9
- फोटो : youtube
फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर देखने के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें