बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी बीते कुछ दिनों से अपनी पत्नी आलिया सिद्दीकी से तलाक की वजह से सुर्खियों में हैं। लॉकडाउन के बीच उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी ने उन्हें तलाक का नोटिस भिजवाया है। इस समय नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने गांव बुढाना में मौजूद हैं। उनकी पत्नी से तलाक की चर्चा काफी समय से चल रही है।