फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाजुद्दीन के भाई के आरोप पर आलिया ने ट्विटर पर साझा किए सबूत, साथ ही कहा- 'मैं हर जगह जीतूंगी'

Sat, 20 Jun 2020 05:38 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी पत्नी आलिया के साथ और शमास नवाब सिद्दीकी - फोटो : ट्विटर
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया के बीच पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा है। नवाज की पत्नी ने उन पर और उनके भाई पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी बीच नवाज के भाई शमास ने अपनी सफाई में लिखा है कि वो ट्विटर पर नहीं बल्कि कोर्ट में जीतेंगे। इसके जवाब में आलिया ने कई सारे स्क्रीनशॉट्स साझा कर दिए।
विज्ञापन

2 of 5
पत्नी आलिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Social Media
आलिया ने शमास का माफीनामा अपने ट्विटर पर साझा कर दिया। इस माफीनामा के अनुसार शमास ने कुबूल करते हुए लिखा है, 'मैंने वकील रिजवान सिद्दीकी से अपनी भाभी की कॉल रिकॉर्डिंग निकलवाई है जिसके लिए मैं उनसे माफी मांगता हूं।' इसके साथ ही उन्होंने लिखा- 'शमास सिद्दीकी मैं हर जगह जीतूंगी। क्यों मेरे हसबैंड के मैनेजर मेरे खर्चों के लिए अपने पर्सनल अकाउंट से पैसे भेज रहे हैं। मेरी कार की ईएमआई और फिल्म के लिए जब मैं नवाजुद्दीन से पैसे मांग रही हूं तो। खैर ये मैनेजर कहां से कमाता है किसी को पता है क्या।'
 
विज्ञापन

3 of 5
शमास सिद्दीकी
बता दें कि नवाजुद्दीन के भाई शमास ने कुछ डॉक्यूमेंट अपने ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा था- ट्विटर वर्सेज कोर्ट। वो ट्विटर पर जीत सकती है मगर मैं कोर्ट में जीतूंगा। इससे पहले आलिया ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के मामले में चल रही खबरों को लेकर भी ट्वीट किए थे। आलिया ने अब अपना नाम बदल लिया है। उन्होंने अपना नाम अंजना आनंद किशोर पांडे रख लिया है।
 

4 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आलिया सिद्दीकी - फोटो : Social Media
आलिया पर जब किसी और के साथ रिलेशन में रहने के आरोप लगे तो उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि मैं किसी भी आदमी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हूं। इस संबंध में मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा रहा दावा बिल्कुल झूठा है। ऐसा लगता है कि मीडिया के कुछ सेक्शंस ने ध्यान भटकाने और इस तरह के हास्यास्पद दावे करने के लिए मेरी तस्वीरों से छेड़छाड़ की है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अभी कुछ दिनों पहले ही नवाज की भतीजी ने नवाज के बाई शमास पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने एक बयान में कहा है, ‘मैंने अपने चाचा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।  जब मैं छोटी थी तभी मेरे मां- पापा का तलाक हो गया था। पापा ने दूसरी शादी की और मैं अपनी सौतेली मां के साथ रहने लगी। मुझे बहुत टॉर्चर किया गया। तब मैं बच्ची थी इसलिए मुझे कुछ समझ नहीं आता था। लेकिन जब बड़ी हुई तो मुझे एहसास हुआ कि मेरे अंकल (चाचा) ने मेरे साथ गलत किया, उनका मुझे छूना गलत था'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें