फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया से अंजना बन चुकीं नवाजुद्दीन की पत्नी ने फोड़ा नया बम, पुराने रिश्तों का खुलासा करने की दी धमकी

Sat, 18 Jul 2020 12:26 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
पत्नी आलिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Social Media
अपनी अगली फिल्म 'रात अकेली है' के लिए मीडिया से खुलकर बात करने से भी बच रहे अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी फिर सुर्खियों में। नवाज के भाइयों की पत्नियों की तरफ से आलिया को झूठा करार दिए जाने के बाद आलिया ने एलान किया है कि वह नवाज के दूसरी औरतों के साथ कथित नाजायज संबंधों का खुलासा कुछ ऑडियो और वीडियो जारी करके करेंगी। उनका कहना है कि वह तब से चुप थीं लेकिन नवाज के परिवार की इन हरकतों ने उनके सब्र का बांध तोड़ दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आलिया सिद्दीकी - फोटो : Social Media
दरअसल, नवाज के भाइयों की पत्नियों सबा, शाइस्ता, गुलनाज और आफरीन ने आलिया के अब तक लगाए सारे आरोपों को झूठा करार दिया है। उन्होंने आलिया के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि सिद्दीकी परिवार की बहुओं के साथ कोई अन्याय नहीं हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने आलिया को एक लालची औरत भी बताया है। नवाज से अलग होने के बाद अंजना आनंद किशोर पांडे बन चुकीं आलिया ने इन आरोपों का जवाब देते हुए मीडिया से कहा है कि वह कुछ करना नहीं चाहती थीं लेकिन अब सिद्दीकी परिवार ने उनके सामने कोई चारा नहीं छोड़ा है।
विज्ञापन

3 of 5
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
आलिया कहती हैं, 'मुझे पता है कि सबा, शाइस्ता, गुलनाज और आफरीन ने नवाज के भाइयों के दबाव में आकर इस तरह के बयान दिए हैं। मैं अब वह सारे ऑडियो और वीडियो जारी करने वाली हूं जिसमें मेरी और फैजुद्दीन की बातें हैं। शमास से भी बातों की रिकॉर्डिंग हैं, जिसमें नवाज के शादी के बाद कथित नाजायज संबंधों की बातें हैं।'

4 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके भाई शमास नवाब सिद्दीकी - फोटो : ट्विटर
आलिया कहती हैं, 'परिवार में औरतों पर जुल्म ढाने की बातें हैं। मैं अब तक चुप थी। मगर अब सिद्दीकी भाइयों ने मेरे सब्र का पूरा इम्तिहान ले लिया है। नवाज के संबंध इंडस्ट्री की कुछ अभिनेत्रियों से भी रहे हैं। यकीनन उनका नाम सामने आने पर खलबली मचने वाली है। उस घर में मेरी हत्या करने तक की साजिश हो चुकी है। अब मैं सबकुछ जनता के सामने रखूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Social Media
बता दें कि आलिया नवाज को तलाक का नोटिस भेज चुकी हैं। तब से ही इन दोनों के बीच बयानबाजी चल रही है। नवाज की तरफ से भी आलिया को नोटिस का जवाब देने का दावा किया गया है जबकि आलिया इस नोटिस के न मिलने की बात कहती रही हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी मंगलवार को फिल्म रात अकेली है के प्रचार के लिए मीडिया के साथ खुले वीडियो इंटरव्यूज करने वाले थे। लेकिन बताया जाता है कि ऐन मौके पर समय की कमी का बहाना बनाकर उन्होंने सारे इंटरव्यू करने से इनकार कर दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें