इस हफ्ते रिलीज हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'ठाकरे' और कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' रिलीज होते ही लीक हो गई। फिल्म को रिलीज हुए केवल 2 दिन ही हुए थे कि तमिलरॉकर्स ने हमेशा की तरह ये दो फिल्में भी लीक कर दी हैं। फिल्मों के लीक होने से दोनों ही फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Manikarnika and Thackeray
- फोटो : social media
ठाकरे और मणिकर्णिका के लीक होने के पीछे फेमस वेबसाइट तमिलरॉकर्स है। तमिलरॉकर्स हर फिल्म को ऑनलाइन लीक कर देता है। जिसकी वजह से फिल्म के बिजनेस पर असर पड़ता है। हालांकि उरी के मेकर्स ने पाइरेसी फिल्म देखने वालों को मजा चखाने के लिए 'उरी' का एक विडियो क्लिप टॉरंट पर डाला था लेकिन वो भी किसी काम नहीं आया। तमाम कोशिशों के बाद फिल्म लीक हो ही गई। इस वेबसाइट पर कई भाषाओं के पाइरेटेड वर्जन की फिल्मों को भी लीक किया जाता है। पहले ये साइट सिर्फ दक्षिण भारतीय फिल्में ही लीक करता था लेकिन अब इसने बॉलीवुड इंडस्ट्री की की भी नींद उड़ा रखी है।
विज्ञापन
3 of 5
Manikarnika and Thackeray
- फोटो : social media
सरकार Tamil Rockers को कई बार ब्लॉक कर चुकी है लेकिन यह वेबसाइट नए डोमेन नाम और आईपी एड्रेस के साथ फिर सक्रिय हो जाती है। इस वेबसाइट से जुड़े लोगों को अप्रैल 2018 में गिरफ्तार भी किया गया। इससे पहले भी दिसंबर 2016 और सितंबर 2017 में इसके मालिक गिरफ्तार हो चुके हैं। वेबसाइट पर बैन लगने के बावजूद भी वेबसाइट दूसरे डोमेन नेम से फिल्में लीक कर रही है।
4 of 5
Thackeray Song
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'ठाकरे ने दो दिन में 12 करोड़ का कलेक्शन किया है। बता दें ठाकरे शिव सेना के संस्थापक बाल ठाकरे की कहानी है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साछ अमृता राव भी अहम भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। फिल्म को अभिजीत पंसे ने डायरेक्ट किया है।
वहीं कंगना रनौत की बिग बजट फिल्म ने दो दिन में 26-27 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। 125 करोड़ में बनी मणिकर्णिका देशभर में 3,000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। वहीं विदेशों में इसे 700 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं ठाकरे का बजट मणिकर्णिका के मुकाबले कम है।