फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब रोटी को तरसते थे नवाजुद्दीन, छोटे से गांव से निकल ऐसे बने बॉलीवुड के 'बाबू मोशाय'

Sun, 19 May 2019 03:40 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नवाजुद्दीन - फोटो : Twitter
बॉलीवुड के इंस्पिरेशनल एक्टर कहे जाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी का आज जन्मदिन है। 19 मई, 1974 को जन्मे नवाजुद्दीन एक उम्दा एक्टर हैं। नवाज अपने किरदार को परफेक्ट बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं। आज जिस नवाज की मिसाल दी जाती है दरअसल वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। एक वक्त ऐसा था जब उन्हें दो वक्त का खाना भी ठीक से नसीब नहीं होता था।
विज्ञापन

2 of 5
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : social media
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से 40 किलोमीटर दूर बुढ़ाना नामक गांव में नवाजुद्दीन का जन्म हुआ। उनके पिता किसान हैं। नवाज अपने बचपन को याद करते हुए कहते हैं उनको जब फिल्में देखना होता था तो ईद या दिवाली के मौके पर पैसा जमा करके वह अपने गांव से शहर में जाकर फिल्में देखते थे।
 

 

विज्ञापन

3 of 5
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : social media
एक इंटरव्यू में नवाज ने बताया था- मुंबई में स्ट्रगल का समय ऐसा था कि वह एक समय खाना खाते तो दूसरे समय के लाले पड़ जाते। उन्होंने कई बार हार मानने की सोची और सब कुछ छोड़कर वापस गांव जाने का सोचा लेकिन फिर याद आता कि वह गांव क्या मुंह लेकर जाएंगे। नवाज इस डर से घर वापस नहीं जाते क्योंकि गांव में सब मजाक उड़ाते कि 'बड़ा हीरो बनने गया था'।
 

4 of 5
Nawazuddin Siddiqui
साल 2000 में नवाज मुंबई इस उम्मीद में आए कि उन्हे वहां जल्द ही अच्छा काम मिल जाएगा। लेकिन ऐसा न हुआ। टीवी सीरियलों में भी उनको काम नहीं मिलता था। लगभग 5 साल तक नवाज को मुंबई में संघर्ष करना पड़ा। नवाज बताते हैं मैं साधारण-सा दिखने वाला व्यक्ति उन लोगों को हीरो मटिरियल की तलाश रहती थी। इसलिए मुझे काम नहीं मिल पाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nawazuddin Siddiqui
इसी बीच नवाज को अनुराग कश्यप की फिल्म ब्लैक फ़्राईडे में काम करने का मौका मिला। उसके बाद फिराक, न्यूयॉर्क और देव डी जैसी फिल्मों में काम मिला। सुजोय घोष की ‘कहानी’ में उनका काम सराहा गया। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' तक आते आते नवाज स्टार बन चुके थे। चाहे बंदूकबाज में बाबू मोशाय का किरदार हो या फिर मंटो या बाला साहब ठाकरे सभी किरदारों से नवाज ने फैंस का दिल जीता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें