फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉनसून शूटआउट: बॉलीवुड में पहली बार रिलीज हुआ है ऐसा ट्रेलर, यकीन ना हो तो वीडियो देखो

Mon, 04 Dec 2017 12:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 4
Monsoon Shootout
लाइफ में हमेशा तीन रास्ते आते हैं। एक सही, दूसरा गलत और तीसरा होता है बीच का रास्ता। कई बार हमें फैसले लेने का वक्त नहीं होता। लेकिन कैसा रहे अगर एक बेहद कशमकश भरा वो पल थोड़ी देर के लिए फ्रीज हो जाए और हमें सोचने का वक्त मिल जाए?

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'मॉनसून शूटआउट' का ट्रेलर इसी सवाल के जवाब के साथ हाजिर है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। साथ ही आपके लिए भी एक सवाल छोड़ दिया है।
 
विज्ञापन

2 of 4
Nawazuddin Siddiqui
सोमवार को फिल्म मॉनसून शूटआउट का ट्रेलर रिलीज करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया- Shoot or not to shoot? YOU get to decide what happens next in the trailer for #MonsoonShootout what a cool idea! So glad to see filmmakers innovate & push boundaries of the filmmaking process... https://t.co/m2HJLvPIpg
Great stuff @guneetm@nawazuddin_s @mrvijayvarma @amitmonsoon — PRIYANKA (@priyankachopra) December 4, 2017
विज्ञापन

3 of 4
nawazuddin - फोटो : nawazuddin
बॉलीवुड में पहली बार ऐसा इंटरैक्टिव ट्रेलर लॉन्च किया गया है। यहां फिल्म के अंत का फैसला खुद दर्शक करेंगे। फिल्म 'मॉनसून शूटआउट' 15 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का पहला प्रीमियर 2013 में कान फिल्म फेस्टिवल में हुआ। बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले इस ने कई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में सर्वश्रेष्ठ थ्रिलर फिल्म का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है। 
विज्ञापन

4 of 4
Monsoon Shootout
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'मॉनसून शूटआउट' का मुकाबला फिल्म 'कुलदीप पटवाल: आई डिंट डू इट', 'माइ फ्रेंड्स दुल्हनिया' और एनिमेशन फिल्म 'द बुल' से होगा। फिल्म में एक बार फिर नवाजुद्दीन सिद्दीकी विलेन के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में विजय वर्मा, नीरज कबी और तनिष्ठा चॅटर्जी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को अमित कुमार ने डॉयरेक्ट किया है। फिल्म के निर्माता हैं गुनीत मोंगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें