फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरी के निर्माताओं ने खरीदे सानिया मिर्जा की बायोपिक के राइट्स

Mon, 21 Jan 2019 01:57 PM IST
साइस्ता सैफी एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 5
सानिया मिर्जा - फोटो : facebook
पिछले एक साल से चली आ रही अटकलों पर विराम लगाते हुए देश की मशहूर टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने अपनी बायोपिक के अधिकार हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री में तेजी से जगह बनाती एक नई फिल्म प्रोडक्शन कंपनी को बेच दिए हैं। ये कंपनी है मशहूर प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला की और इसका नाम है आरएसवीपी।
विज्ञापन

2 of 5
uri - फोटो : instagram
आरएसवीपी की इस साल रिलीज हुई पहली फिल्म उरी ने सोमवार को 100 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी पार कर लिया। सानिया मिर्जा की बायोपिक खरीदे जाने और इसके बारे में सभी जानकारियां मंगाने के लिए आरएसवीपी ने कानूनी कार्यवाही भी शुरू कर दी है। फिल्म में लीड रोल के लिए हिंदी सिनेमा की कुछ मशहूर अभिनेत्रियों से बात चल रही है, लेकिन अभी तक किसी का नाम फाइनल नहीं हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
बायोपिक में सामने आएंगे सानिया मिर्जा की जिंदगी से जुड़े ये 5 विवाद
आरएसवीवी मूवीज ने सानिया मिर्जा की यह फिल्म हिंदी के अलावा अन्य भारतीय भाषाओं में भी बनाने का फैसला किया है, फिल्म का एक अंतर्राष्ट्रीय संस्करण अंग्रेजी में भी रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म में सानिया के खेल के अलावा उनकी निजी जिंदगी को भी शामिल किया जाएगा।

4 of 5
सानिया मिर्जा
सानिया मिर्जा के अलावा इस साल हिंदी सिनेमा के परदे रिलीज हो रही महिला किरदारों पर बनी तमाम बायोपिक कतार में हैं। झांसी की रानी की बायोपिक कंगना रनौत स्टारर मणिकर्णिका इसी हफ्ते रिलीज हो रही है। इसके बाद एसिड अटैक पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल की बायोपिक दीपिका पादुकोण स्टारर छपाक और देश की पहली एडल्ट स्टार शकीला की बायोपिक ऋचा चड्ढा स्टारर शकीला भी कतार में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bollywood - फोटो : self
इसके अलावा करगिल युद्ध के दौरान कमाल दिखाने वाली एयरफोर्स की पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक में जान्हवी कपूर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मशहूर शूटर्स चंद्रो और प्रकाशी तोमर की बायोपिक में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें