फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सेक्रेड गेम्स 1' में गायतोंडे की ऐसे उजड़ी थी दुनिया, पढ़िए आखिरी चार एपिसोड्स की पूरी कहानी

Fri, 16 Aug 2019 06:21 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सेक्रेड गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया
सेक्रेड गेम्स का दूसरा सीजन रिलीज हुए दूसरा दिन हो चुका है। लोगों को गणेश गायतोंडे की अफ्रीका से लेकर मुंबई तक फैली कहानी रोचक लग रही है। निर्देशक अनुराग कश्यप ने इस सीजन में गणेश गायतोंडे वाला ट्रैक निर्देशित किया है, वहीं नीरज घेवन ने सरताज सिंह की कहानी के सूत्र आगे बढ़ाए हैं। मूल उपन्यास का रॉ एजेंट केडीवाई का नाम भले वही हो पर लेखकों ने उसके पुरुष किरदार को बदलकर महिला का कर दिया है। पहले सीजन में दिखी रॉ एजेंट का जिक्र भी बार बार हो रहा है। कहानी को सिरे से पकड़ने के लिए हमने कल आपको सेक्रेड गेम्स के पहले सीजन के चार एपीसोड्स की कहानी बताई। अब आगे...

पढ़ें: Recap: 'सेक्रेड गेम्स 2' समझने से पहले यहां पढ़िए सीजन वन की पूरी कहानी, एपिसोड दर एपिसोड
विज्ञापन

2 of 8
सेक्रेड गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया
सेक्रेड गेम्स सीजन 1: पांचवा एपीसोड – सरामा
नयनिका चाहती है कि कांताबाई किसी तरह सरताज को उसे बंधक बनाकर रखे जाने के स्थान की जानकारी दे दे। सरजात उसे छुड़ाने के लिए पारुलकर की मदद मांगता है। बंटी वहां से भाग जाने की बात कहता है। अंजली उसकी हां में हां मिलाती है। तभी मुंबई पुलिस की फायरिंग होती है और नयनिका की मौत हो जाती है। भागते समय बंटी को एक ट्रक कुचल देता है।

पढ़ें: सोशल मीडिया पर वायरल सेक्रेड गेम्स 2 के मीम्स, गाएतोंडे ने कहा- 'अबे चांद पे है मैं'
विज्ञापन

3 of 8
सेक्रेड गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया
सेक्रेड गेम्स सीजन 1: पांचवा एपिसोड – सरामा..जारी
उधऱ, अतीत में चल रही कहानी में कुक्कू की मौत के बाद से गायतोंडे पागल हो गया है। वह इसा को खत्म कर देने का फैसला करता है। इसा की टोली दुबई भाग जाती है तो पारुलकर गायतोंडे को इसा के एकाउंटेंट की जानकारी देता है। उसे खत्म करने के लिए गायतोंडे बंटी को लगाता है। गायतोंडे की शादी सुभद्रा (राजश्री देशपांडे) से होती है। परितोष भाई (मुनि झा) और उसकी पत्नी को इसा के लोग मार देते हें।

पढ़ें:नवाजुद्दीन ने खोला सेक्रेड गेम्स की कामयाबी का राज, अनुराग कश्यप से ट्यूनिंग पर कही ये बड़ी बात

4 of 8
सेक्रेड गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया
सेक्रेड गेम्स सीजन 1: छठा एपिसोड– प्रेतकल्प
बंगाली बूरा केस की सुनवाई के दौरान सरताज झूठ बोल देता है। कहानी यहां से सीजन के पहले एपिसोड को फिर से छूती है जहां जोया का बॉयफ्रेंड उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश करता है और जोया उसके बैग में ड्रग्स रखकर उसे गिरफ्तार करा देती है। इसी एपिसोड में सरताज के सबसे भरोसेमंद साथी काटेकर का कत्ल हो जाता है। 

पढ़ें:'सेक्रेड गेम्स 2' में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट की लीडर है ये एक्ट्रेस, इंटरव्यू में खोले कई राज
विज्ञापन

5 of 8
सेक्रेड गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया
सेक्रेड गेम्स सीजन 1: छठा एपिसोड– प्रेतकल्प..जारी
मुंबई की तबाही में अब सिर्फ 17 दिन बचे हैं। एक डकैती के केस की तफ्तीश के दौरान सरताज का सामना काटेकर के कातिलों से होता है और वह उन्हें मार देता है। सरजात को फिर जुनैद के झूठे एनकाउंटर की याद आती है। अंजली को बंटी के कातिल का पता चलता है, लेकिन उसे कोई अस्पताल में ही जहर देकर मार देता है।

पढ़ें:'सेक्रेड गेम्स 2' में 'गुरुजी' का क्या है कनेक्शन, इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने किया खुलासा
विज्ञापन

6 of 8
सेक्रेड गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया
सेक्रेड गेम्स सीजन 1 – सातवां एपिसोड– रूद्र
अंजली को शक होता है कि बंटी के कत्ल के गवाह को मैल्कम (ल्यूक केनी) ने मारा है। लेकिन उसके सीनियर उसकी बात पर यकीन करने से इंकार कर देते हैं। सरताज इस बीच जोया से मिलक ये जानने की कोशिश करता है कि उसके और गायतोंडे के रिश्ते कैसे बने। जोया कुछ खास तो नहीं बताती है लेकिन सरताज को त्रिवेदी (चितरंजन त्रिपाठी) तक जरूर पहुंचा देती है। अंजली और सरताज मामले की जांच को आगे बढ़ाते हैं। अंजली और मैल्कम का आमना सामना होता है और वह अंजली को गोली से उड़ा देता है।

पढ़ें: सेक्रेड गेम्स 2' में ऐसा है कल्कि का किरदार, इंटरव्यू में अभिनेत्री ने वेब सीरीज के खोले कई राज
विज्ञापन

7 of 8
सेक्रेड गेम्स - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
सेक्रेड गेम्स सीजन 1 – सातवां एपिसोड– रूद्र ..जारी
उधर, गणेश गायतोंडे के अतीत की कहानी में इसा के लोगों के हमले में सुभद्रा मारी जाती है। मुंबई अंडरवर्ल्ड से गायतोंडे का दबदबा कमजोर होता दिखता है। अयोध्या विवाद का जिक्र भी एपिसोड में आता है और देश में बढ़ते सांप्रदायिक तनाव का भी इशारा मिलता है। गायतोंडे गिरफ्तार हो जाता है और यही उसे मिलता है दिलबाग सिंह। वह उसे घर का खाना खिलाता है। दिलबाग सिंह दरअसल सरताज सिंह का पिता है।

पढ़ें: 'सेक्रेड गेम्स' के शूट के दौरान प्रेग्नेंट थीं ये अभिनेत्री, अब बताया एक सीन ने कैसी कर दी थी हालत
विज्ञापन

8 of 8
Sacred Games - फोटो : Netflix
सेक्रेड गेम्स सीजन 1 – आठवां एपिसोड – ययाति
मुंबई की तबाही से ठीक 15 दिन पहले की कहानी से पहले सीजन का ये फाइनल एपिसोड शुरू होता है। सरताज को मैलकम के ठिकाने का पता चल जाता है। लेकिन, वह खुद मैलकम के साथियों के चंगुल में फंस जाता है। मैलकम यहां सरताज का अंगूठा काट देता है। पहले सीजन के आखिरी एपिसोड में गुरुजी के तिलिस्म से भी पर्दा उठता है जिसे गायतोंडे अपना तीसरा पिता बताता रहता है। वह गायतोंडे से अपने साथ आने को कहता है। अंजली की हत्या में मैलकम का हाथ होने की बात का खुलासा होता है और गायतोंडे के तहखाने में त्रिवेदी के मिलने के साथ पहला सीजन खत्म हो जाता है।

पढें: 70 के Retro लुक में नजर आई सेक्रेड गेम्स 2 की स्टारकास्ट, गायतोंडे से खतरनाक दिखे सरताज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें