फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका के खिलाफ पाकिस्तानी अभिनेत्री खुला खत लिखते हो गईं ट्रोल, यूजर्स ने बताया पब्लिसिटी स्टंट

Fri, 16 Aug 2019 06:14 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Armeena Khan and Priyanka Chopra - फोटो : file photo
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री के अलावा यूनीसेफ की गुडविल एंबेसडर भी हैं। इसी वजह से प्रियंका हाल ही में लॉस एंजेलिस में एक इवेंट में पहुंची थीं। इस इवेंट के दौरान प्रियंका चोपड़ा पर पाकिस्तानी महिला ने निशाना साधने की कोशिश की। प्रियंका ने बड़ी ही सादगी से पाकिस्तानी महिला के सवालों का जवाब दिया। इस बीच एक पाकिस्तानी अभिनेत्री ने खुला खत लिखा और प्रियंका चोपड़ा को पद से हटाने की मांग करने लगीं। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट वायरल हुआ जिसके बाद यूजर्स पाकिस्तानी अभिनेत्री को ट्रोल कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Armeena Khan - फोटो : file photo
इस पाकिस्तानी अभिनेत्री का नाम अरमीना खान है। अरमीना ने ट्विटर पर लंबा चौड़ा खत लिखा है। इस खत में अरमान यूनीसेफ से प्रियंका चोपड़ा को गुड विल एंबेसडर के पद से हटाने की मांग कर रही हैं। पाकिस्तानी अभिनेत्री को इस पोस्ट के बाद यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'कुछ लोग पब्लिसिटी के लिए कितना नीचे गिर जाते हैं। अरमीना खान ये तुम्हें शिक्षित करने के लिए था। प्रियंका चोपड़ा दुनियाभर की चहेती स्टार हैं। उनके अपने विचार हैं। इसलिए आराम करो।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : social media
एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'क्या पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा भी युद्ध को बढ़ावा देता है। अगर हां, तो इसका मतलब सभी सेलिब्रिटीज और राजनीति से जुड़े लोग हमेशा इसे बोलते हैं। जय हिंद भी इसी तरह का एक नारा है। इसलिए अपने देश से प्यार करने में कुछ भी गलत नहीं है।' एक तीसरे यूजर ने लिखा- 'यह पब्लिसिटी से ज्यादा और कुछ नहीं है। मशहूर लोगों को निशाना बनाओ और मशूहर हो जाओ। ब्रांड एंबेसडर को अपनी बातें रखने और कहने का अधिकार है। तुम्हें इतनी जलन हुई कि तुम बर्दाश नहीं कर पाई। बिना किसी बात के तुम उस पर निशाना साध रही हो।'


 

4 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : social media
दरअसल, इवेंट में जाने से कुछ समय पहले प्रियंका चोपडा़ ने एक ट्वीट किया था। प्रियंका ने लिखा था- 'जय हिंद (हिंदुस्तान अमर रहे।), भारतीय सेना।' इसी पर ट्वीट पर पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका से सवाल पूछा कि 'आप शांति के लिए संयुक्त राष्ट्र की सद्भावना अंबेसडर हैं और आप पाकिस्तान में परमाणु युद्ध को प्रोत्साहित कर रही हैं। एक पाकिस्तानी के रूप में, लाखों लोगों ने, मेरे जैसे लोगों ने आपका समर्थन किया है।' महिला बोल रही होती हैं कि तभी उनका माइक थोड़ी देर के लिए बंद हो जाता है तब प्रियंका उनसे कहती हैं कि 'हां आप कहिए मैं आपको सुन रही हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : social media
महिला के सवाल पर प्रियंका बिल्कुल शांत अंदाज में कहती हैं कि 'पाकिस्तान में मेरे कई दोस्त हैं और मैं भारत से हूं। युद्ध कोई ऐसी चीज नहीं है जिसका मैं समर्थन करती हूं लेकिन मैं देशभक्त हूं। मुझे खेद है कि अगर मैं उन लोगों की भावनाओं को आहत करती हूं जो मुझे प्यार करते हैं। मुझे लगता है कि हम सभी के लिए एक बीच का रास्ता भी है। जिस पर हम सभी को चलना होगा। ठीक वैसे ही जैसे आप भी करते हैं। जिस तरह से आप अभी मेरे पास आए थे। आप इस तरह चिल्लाओ मत। हम सभी प्यार के लिए यहां हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें