फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की जिंदगी में आई 'विदेशी बाला', सोशल मीडिया पर लिखा, 'मेरे रोम-रोम है ये'

Thu, 19 Jul 2018 12:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दिकी
अक्सर चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। नवाजुद्दीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बड़ा धमाका किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक विदेशी लड़की के साथ अपनी फोटो शेयर की है और लिखा है कि- ये लड़की मेरे रोम-रोम में है। सोशल मीडिया पर उनके इस पोस्ट से हंगामा मचा हुआ है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
kubra sait and nawazuddin
नवाजुद्दीन के इस लड़की के साथ नजर आने के बाद से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अपने एक्टिंग से वेब सीरीज ‘सैक्रेड गेम्स’ को एक नई ऊंचाई देने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी की शूटिंग फिलहाल एक अज्ञात जगह पर चल रही है। लेकिन उनकी हाल ही में की गई पोस्ट उनके यूरोप में होने का संकेत देती है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
nandita das - फोटो : SELF
वहीं 'मंटो' की निर्देशक नंदिता दास को डर है कि उन्हें अपनी इस फिल्म की रिलीज को लेकर सेंसर बोर्ड से उलझना पड़ सकता है। इस साल कान फेस्टिवल में 'मंटो' को भारतीय फिल्म के रूप में चुना गया था परंतु सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म को खास तवज्जो नहीं दी थी। 


 

4 of 5
manto
कान में नवाजुद्दीन सिद्दिकी स्टारर इस फिल्म ने विदेशी खरीदारों का ध्यान आकर्षित किया मगर भारतीय खेमे के दर्शकों को फिल्म खास पसंद नहीं आई। अब फिल्म से सूत्र बता रहे हैं कि निर्माता-निर्देशक को डर है कि भारतीय सेंसर बोर्ड में 'मंटो' मुश्किल में पड़ सकती है क्योंकि इसका मुख्य मुद्दा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
manto
कुछ दृश्य तथा संवाद बोर्ड में बैठे लोगों को नागवार गुजर सकते हैं। बीते कुछ वर्षों में देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता ऐसा मुद्दा रहा है, जिस पर काफी विवाद हुए हैं। कई साहित्यकारों और फिल्मकारों ने सरकारी पुरस्कार तक लौटाए। ऐसे में विवादों से बचने के लिए नंदिता दास खुद फिल्म को अपनी तरफ से सेंसर करने में जुट गई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें