जिस लम्हें का कपूर खानदान को बड़ी बेसब्री से इंतजार था आखिरकार वह दिन महज चंद घंटे ही दूर है। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' रिलीज होने वाली है। जिसे लेकर न केवल जाह्नवी बल्कि कपूर खानदान भी काफी उत्सुक है। बुधवार को 'धड़क' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई जहां पर बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार पहुंचे। वैसे तो सभी लोग जानते हैं कि 'धड़क' मराठी सुपरहिट फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक है। लेकिन आज हम आपको ऐसे 5 कारण बताते हैं जो आपको 'धड़क' देखने पर मजबूर कर देंगे।
विज्ञापन
2 of 6
Jhanvi and Sridevi
श्रीदेवी की बेटी का डेब्यू
जाह्नवी कपूर 'धड़क' फिल्म से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं। यह फिल्म सिनेमाजगत में जाह्नवी कपूर का आने वाला वक्त तय करेगी। इस फिल्म के लिए श्रीदेवी भी काफी उत्सुक थी ऐसे में जाह्नवी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत पाएंगी या नहीं 'धड़क' इस बात को साबित करेगी।
विज्ञापन
3 of 6
sairat
सैराट का हिंदी रीमेक
'सैराट' पहली ऐसी मराठी फिल्म थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। महाराष्ट्र के थिएटर हाउसफुल रहने लगे थे। पब्लिक डिमांड पर फिल्म के लेट नाइट शो और सुबह के शो की टाइमिंग बढ़ा दी गई थी । यहां तक कि छोटे शहर और गांव के सिंगल थिएटर तक हाउसफुल थे। यानी कि 'धड़क' देखने का दूसरा बड़ा कारण मराठी फिल्म का हिंदी रीमेक होना है।
4 of 6
Dhadak
'सैराट' के मुकाबले 'धड़क' का बजट ज्यादा होना
'सैराट' फिल्म का बजट महज 4 करोड़ था इसके बावजूद 'धड़क' फिल्म का बजट 50 करोड़ है। ऐसे में देखना यह दिलचस्प होगा कि इस फिल्म को बनाने में इतना पैसा किस वजह से लगाया गया है। हालांकि ट्रेलर को देखकर इतना तो तय हो गया है कि फिल्म के सेट आलीशान है। यहां पर सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि इतने कम बजट में बनी सैराट का धड़क रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या फिर नहीं, और यही 'धड़क' देखने की तीसरी वजह है।
विज्ञापन
5 of 6
Dhadak
शशांक खेतान का डायरेक्शन
'धड़क' फिल्म को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले शशांक 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं जो लोगों को खूब पसंद आई थी। ऐसे में 'धड़क' फिल्म को लेकर भी काफी उम्मीद जताई जा रही है।
शूटिंग के दौरान श्रीदेवी का निधन होना
'धड़क' फिल्म की शूटिंग के दौरान ही श्रीदेवी का निधन हो गया था। ऐसे में किसी के लिए भी खुद को संभालते हुए शूटिंग करना काफी मुश्किल था। हालांकि जाह्नवी ने अपनी मां के सपने को पूरा करने के लिए फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी। ऐसे में श्रीदेवी के फैंस भी उनकी बेटी की पहली फिल्म देखने जरूर जाएंगे।