फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपोटिज्म पर तैमूर को लेकर ये क्या कह गए सैफ?

Thu, 20 Jul 2017 03:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: नेहा खत्री
विज्ञापन
1 of 6
सैफ, करीना, तैमूर
'नेपोटिज्म' पर 'सैफ' ने 'तैमूर' को लेकर भी अब बयान दे डाला है। सैफ ने सारा इल्जाम मीडिया पर डालते हुए कहा "तैमूर के बारे में उसके जन्म से पहले ही इतना लिखा जा रहा था जैसे वो एल्विस हो। जब वो 18 साल का होगा तो मीडिया उसे खुद ही उसे लॉन्च कर देगा, इसमें नेपोटिज्म कहां से आएगा?"

बॉलीवुड पर हमेशा से ही 'नेपोटिज्म' के लिए आरोप लगते रहे हैं। और हाल फिलहाल में यह बहस और गहरी हो गई है। 'कंगना रनौत' के इस मुद्दे पर खुल कर बोलने के बाद से ही वो बहुत से सेलेब्ज के निशाने पर हैं। और बहूत से स्टार्स इस मुद्दे पर अपनी राय भी रख रहे हैं। इस कड़ी में एक और नाम नवाजुद्दीन सिद्दकी का भी जुड गया है।
विज्ञापन

2 of 6
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दकी ने नेपोटिज्म पर अपने विचार रखते हुए कहा "एक एक्टर के तौर पर मैने इंडस्ट्री में बहुत स्ट्रगल किया है। और कल को अगर मेरा बच्चा फिल्मों में काम करना चाहेगा तो बतौर पिता मैं उसकी मदद करूंगा ही। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि वो इसके लिए मेहनत न करे।" 
विज्ञापन

3 of 6
tiger shroff
नवाज ने टाइगर श्रौफ का उदाहरण देते हुए कहा "आप टाइगर श्रौफ को ही ले लीजिए, वो जैकी श्रौफ के बेटे जरूर हैं लेकिन उसके काम के पीछे उसकी मेहनत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ये टाइगर की सबसे बड़ी गलती होती अगर वो समझता कि मैं तो जैकी का बेटा हूं, मुझे तो आराम से काम मिल जाएगा। स्टार किड्ज को अपने पेरंट्स की वजह से काम मिलना आसान होता है लेकिन ये हर प्रोफेशन में होता है।"

4 of 6
प्रकाश झा
लिप्सटिक अंडर माय बुर्खा के डायरेक्टर प्रकाश झा ने भी नेपोटिज्म पर साफ-साफ कहा है कि टैलेंट को रिस्पेक्ट करने की जरूरत है। खासकर दूसरे जेंडर की तरफ ये रिस्पेक्ट होना और जरूरी है। करण जौहर, वरुण धवन और सैफ अली खान ने न्यूयॉर्क में हुए IIFA 2017 में कंगना रनौत का इसी मुद्दे पर मजाक बनाया था। तीनों ही एक्टर्स को सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

5 of 6
वरुण, सैफ, करण
हाल ही में वरुण, सैफ और करण ने नेपोटिज्म को लेकर बोला था। जब वरुण धवन स्टेज पर बेस्ट कॉमिक रोल का अवॉर्ड लेने पहुंचे तो सैफ ने कहा कि वो आज यहां अपने पिता डेविड धवन के कारण हैं। तभी वरुण ने सैफ से कहा, 'और आप यहां अपनी मां के कारण'।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kangana ranaut
इसके बाद करण ने कहा कि वो अपने पिता के कारण इस जगह मौजूद हैं। फिर तीनों ने तपाक से कहा 'नेपोटिज्म रॉक्स'। अब ये तो सभी जानते हैं कि बॉलीवुड में नेपोटिज्म का चेहरा एक्ट्रेस कंगना रनौत ने उजागर किया था। कंगना ने टीवी शो 'कॉफी विद करण' में करण को नेपोटिज्म का फ्लैग बियरर कहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें