नवाजुद्दीन सिद्दीकी-सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान खान के साथ आप 'बजरंगी भाईजान' और 'किक' जैसी फिल्में कर चुके हैं, कैसे रहे उनके साथ काम करने के अनुभव?
'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग के दौरान सलमान भाई के साथ काम करने का बहुत ही मजेदार अनुभव रहा। सलमान भाई के साथ इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ढाई महीने साथ रहे। जब आप किसी इंसान के साथ वक्त बिताते हैं, तब पता चलता है कि वह कैसा इंसान है। लोग किसी के बारे में कुछ भी बोले, लेकिन जब तक उस व्यक्ति के साथ व्यक्तिगत रूप से मिलने का अनुभव ना हो, किसी के बारे में अपनी कोई राय नहीं रखनी चाहिए। इंसान को आप सही से तभी जान पाते हैं, जब आप उनके करीब जाते हैं। सलमान भाई बड़े दिल वाले इंसान हैं। बहुत लोगों की ऐसी मदद करते हैं, लेकिन किसी को पता भी नहीं चलता है। जिस दौरान 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग राजस्थान में कर रहे थे, उन्होंने आंखों का एक कैंप खुलवाया था, जिसमें हजारों लोगों के आंखों का इलाज करवाया। वह ऐसे- ऐसे इतने काम कर चुके हैं, किसी को पता ही नहीं। जब हम लोग शूटिंग के लिए कश्मीर पहुंचे, वहां भी बहुत लोगों की मदद की है। व ऐसे इंसान हैं, जहां भी जाते है, सबकी मदद ही करते हैं।