नवाजुद्दीन और आलिया
- फोटो : social media
गौरतलब है, बीती तीन अप्रैल को कोर्ट ने आलिया और नवाजुद्दीन को शांति से बात करने के लिए बुलाया था। जहां आलिया अपने दोनों बच्चों 12 साल की बेटी और सात साल के बेटे को साथ लेकर पहुंची थीं, वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी वीडियो कॉल के जरिए सुनवाई में शामिल रहें। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नवाजुद्दीन ने बच्चों को लेकर समझौते की पेशकश की थी। ऐसे में बच्चों की परवरिश और पढ़ाई का जिम्मा एक्टर को दिया गया और दोनों के बीच समझौता हो गया है।