अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी फिल्म 'अफवाह' को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि, फिल्म को दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिल पा रही है। इस बात से नवाज भी काफी निराश हैं। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने अपनी इस फिल्म को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने फिल्म की सीमित रिलीज पर चिंता जताई।