बॉलीवुड में आना हर अभिनय प्रेमी का बहुत बड़ा सपना होता है। कुछ के लिए इस इंडस्ट्री में आना काफी आसान होता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनको इस मुकाम पर आने के लिए जीवन के पड़ाव से होकर गुजरना पड़ता है। आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसे ही जुझारू व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपने मुकद्दर को भी हरा दिया। हम बात कर रहे हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की, जिन्होंने इंडस्ट्री में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। तो चलिए जानते हैं अभिनेता की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।