फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui: क्राइम, ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर हैं नवाजुद्दीन की ये फिल्में, ओटीटी पर करें बिंज वॉच

Thu, 19 May 2022 08:01 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ओटीटी पर मौजूद नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेहतरीन फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के वो अभिनेता हैं, जो अपने अभिनय के बल पर लोगों के दिलों पर राज करते हैं। नवाजुद्दीन की अदाकारी का हुनर लाजवाब है। अपने अब तक के करियर में उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। छोटे से रोल से लेकर लीड रोल निभाने तक उन्होंने अपने हर किरदारों में एक अलग छाप छोड़ी है। 19 मई 1974 को उत्तर प्रदेश के छोटे से कस्बे बुढ़ाना में जन्मे नवाजुद्दीन का आज जन्मदिन है। ऐसे में हमने आपके लिए उनकी बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट तैयार की है, जिसे आप घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
गैंग्स ऑफ वासेपुर - फोटो : सोशल मीडिया
गैंग्स ऑफ वासेपुर
प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम
इस फिल्म की कहानी सरदार खान और रमधीर सिंह की दुश्मनी की कहानी है, जो पीढ़ियों से चली आ रही है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन ने फैजल खान का किरदार निभाया है, जिसका डायलॉग ‘बाप का, दादा का, भाई का, सबका बदला लेगा रे, तेरा फैजल’ काफी फेमस हुआ था। इस फिल्म के तीन पार्ट आ चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 7
फिल्म बदलापुर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बदलापुर
प्लेटफॉर्म
- जी5
बदलापुर एक एक्शन फिल्म है, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी का दमदार अभिनय देखने को मिला है। फिल्म में वरुण धवन अपनी पत्नी और बच्चे के मौत का बदला लेने निकलते हैं। उनकी मौत का जिम्मेदार नवाजुद्दीन सिद्दीकी का किरदार ही होता है।

4 of 7
मांझी: द माउंटेन मैन - फोटो : सोशल मीडिया
मांझी: द माउंटेन मैन
प्लेटफॉर्म
- वूट, नेटफ्लिक्स
केतन मेहता द्वारा निर्देशित यह फिल्म बिहार के गया जिले के दशरथ मांझी के जीवन पर आधारित है। मांझी पहाड़ को काटकर रास्ता बना देता है, जिसकी वजह से ही उसकी पत्नी सही समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाई थी। इस फिल्म में नवाजुद्दीन के अभिनय को काफी सराहा गया था।
विज्ञापन

5 of 7
मंटो - फोटो : सोशल मीडिया
मंटो
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
नंदिता दास द्वारा निर्देशित यह फिल्म प्रसिद्ध उर्दू लेखक सआदत हसन मंटो के जीवन पर आधारित है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मंटो का किरदार निभाया है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच बढ़ते तनाव के कारण उनका परिवार पाकिस्तान से भागने को मजबूर हो जाता है।
विज्ञापन

6 of 7
रमन राघव 2.0 - फोटो : सोशल मीडिया
रमन राघव 2.0
प्लेटफॉर्म
- नेटफ्लिक्स
'रमन राघव 2.0' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने रमन्ना की भूमिका निभाई है, जो एक कथित हत्यारा है। अनुराग कश्यप की इस फिल्म में रमन (नवाज) का किरदार आपको पर्दे से बांधे रखता है। यह फिल्म 1960 में मुंबई में हत्याएं करने वाले सीरियल किलर पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रात अकेली है - फोटो : सोशल मीडिया
रात अकेली है
प्लेटफॉर्म- हॉटस्टार
'रात अकेली है' एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इंस्पेक्टर जटिल यादव का किरदार निभाया है। हत्यारे तक पहुंचने की ये कहानी काफी बढ़िया है, जो अंत तक आपको बंधे रखेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें