अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाले शानदार कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जन्मदिन 19 मई को होता है। अपने हर एक किरदार में अभिनय का लोहा मनवाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बॉलावुड में नाम कमाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था। अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने वडोदरा में केमिस्ट की नौकरी की थी, इसके साथ ही बुरे वक्त में उन्हें वॉचमैन की नौकरी भी करनी पड़ी। नई नौकरी की तलाश में वह दिल्ली आए और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से जुड़ गए। केवल नवाजुद्दीन सिद्दीकी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने स्टार बनने तक का सफर काफी मुश्किलों से तय किया है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं।