फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल से शूट हुए सेक्रेड गेम्स 2 के ये पोस्टर, देखिए कैसे हुई थी शूटिंग?

Sat, 11 May 2019 11:45 AM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sacred Games 2 - फोटो : amar ujala mumbai
रील वाले कैमरों की फिल्ममेकिंग से विदाई हो चुकी है। डिजिटल के दौर में अब सारी फिल्में और टीवी सीरियल डिजिटल कैमरों पर ही शूट हो रही हैं। अब नेटफ्लिक्स ने दो कदम और आगे जाते हुए अपनी बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज सैक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन में मोबाइल कैमरों का इस्तेमाल करके डिजिटल दुनिया की जंग को एक नया आय़ाम दे दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : amar ujala mumbai
नेटफ्लिक्स ने सैक्रेड गेम्स सीजन 2 सीरीज के दो पोस्टर शुक्रवार को जारी किए। इनमें से एक पोस्टर पर सरताज सिंह बने सैफ अली खान दिख रहे हैं तो दूसरे पर गणेश गायतोंडे बने नवाजुद्दीन सिद्दीकी का सूटेड बूटेड लुक है। ये दोनों पोस्टर वन प्लस के नए फोन वन प्लस 7 प्रो पर शूट किए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Saif Ali Khan - फोटो : amar ujala mumbai
डिजिटल के इन दो दिग्गजों ने ये प्रयोग सिर्फ स्टिल फोटोग्राफी के लिए ही नहीं किया है बल्कि सीरीज के कुछ बिहाइंड द कैमरा सीन्स भी इसी मोबाइल पर शूट किए गए हैं और इन्हें खास वन प्लस के उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार को जारी भी किया गया। 14 मई को लॉन्च होने जा रहे वन प्लस 7 प्रो की तकनीकी डिटेल्स पहले ही सामने आ चुकी हैं। नेटफ्लिक्स का इरादा इन्हीं तकनीकी खासियतों की मदद से सैक्रेड गेम्स के फैन्स को एक नया अनुभव देने का है।

4 of 5
sacred games 2 - फोटो : netflix
नेटफ्लिक्स के एपैक देशों के पार्टनर मार्केटिंग निदेशक जेरोम बिजिया कहते हैं, ‘नेटफ्लिक्स के वीडियो कंटेंट का एक अलग ही अनुभव वन प्लस 7 प्रो को इस्तेमाल करने वाले कर सकेंगे। हमने इस कैमरे का इस्तेमाल सैक्रेड गेम्स के पोस्टर और बिहाइंड द सीन्स शूट करने के लिए किया और यह हमारी उम्मीदो पर बिल्कुल खरा उतरा’।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sacred games 2 - फोटो : netflix
वहीं वन प्लस इंडिया के जीएम विकास अग्रवाल कहते हैं, ‘नेटफ्लिक्स और सैक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन के  साथ जुड़ने के पीछे हमारा मुख्य मकसद भारतीय उपभोक्ताओं को यही बताना रहा कि इस कैमरे में कितने हुनर हैं। क्रिएटिविटी के मामले में ये फोन दूसरों से कहीं आगे साबित होगा।’ गौरतलब है कि नेटफ्लिक्स ने सैक्रेड गेम्स सीजन 2 को रिलीज करने की तारीख अभी तक घोषित नहीं की है, जबकि वन प्लस ने अपने नए फोन वन प्लस 7 प्रो को भारत में 14 मई को बेंगुलरू में लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें