कोरोना वायरस को लेकर देश में चीन के खिलाफ पनपते गुस्से का पहला शिकार वहां की कंपनी का वीडियो शेयरिंग एप टिकटॉक बना है। भारत में लोग तेजी से टिकटॉक एप अपने मोबाइल से अनइनस्टॉल कर रहे हैं। कंपनी की ब्रांड वैल्यू बनाए रखने के लिए आदित्य बिड़ला ग्रुप के एक सीनियर अधिकारी की भी टिकटॉक ने अपने यहां नियुक्ति की है, लेकिन मामला संभल नहीं रहा।