फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेजन ने भी हटाई नवाजुद्दीन की विवादित किताब, एक्ट्रेस निहारिका सिंह से संबंधों का था जिक्र

Wed, 01 Nov 2017 04:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजालाॉ
विज्ञापन
1 of 6
अपनी बायोग्राफी 'एन ऑर्डेनेरी लाइफ' को लेकर विवादों में घिरने और फिर FIR दर्ज होने के बाद एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी किताब वापस ले ली है। किताब वापस लेने की घोषणा के लगभग 23 घंटे बाद तक यह किताब अमेजन पर उपलब्ध थी, लेकिन कल यानी 31 अक्टूबर को उसे भी हटा दिया गया। बायोग्राफी वापस लेने के लगभग 1 दिन बाद साइट से किताब हटाए जाने के संबंध में फिलहाल पब्लिशर पेंग्विन रैंडम हाउस की ओर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
 
विज्ञापन

2 of 6
किताब आने के बाद से ही नवाजुद्दीन विवादों में घिर चुके थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा भी था, 'मुझे लगता है सच लिखना जरूरी है या फिर सच लिखा ही न जाए। कुछ लोगों को मेरी किताब पढ़कर बुरा लग सकता है, क्योंकि मैंने इसमें असली नामों का जिक्र किया है। मैंने वही लिखा है, जो वास्तव में हुआ है'।
विज्ञापन

3 of 6
नवाज के माफी मांगने के बाद किताब की सह लेखक रितुपर्णा चटर्जी ने भी अपने फेसबुक पेज पर माफी मांगी है। उन्होंने लिखा है, 'आप सभी के संदेशों के लिए शुक्रिया. मैं आभारी हूं कि आपने बिना किसी भेदभाव के किताब पढ़ी। ये न तो मेरी इच्छा थी न ही नवाज की कि इसमें लिखी गई किसी भी लाइन से किसी की भी भावनाएं आहत हों। मैं उन सभी से माफी चाहती हूं, जिन्हें बुरा लगा है।

4 of 6
बता दें कि इस बायोग्राफी में नवाज ने फिल्म 'मिस लवली' की उनकी को-स्टार निहारिका सिंह के बारे में लिखा था कि वो मुझसे प्यार करती थी लेकिन मैं सिर्फ सेक्स के लिए उसके साथ था। अपना मतलब पूरा हो जाने के बाद मैं उसका कॉल भी रिसीव नहीं करता था। इसलिए उसने मुझसे रिश्ता खत्म कर लिया।
विज्ञापन

5 of 6
इस पर निहारिका ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि नवाज ने जो कुछ लिखा है, सब गलत है। नवाज की गांव में पहले से पत्नी थी और उन्होंने मुझसे यह बात छुपाई थी, इसलिए मैंने उनसे रिश्ता खत्म कर दिया था। किताब में पहले प्यार का खुलासा करते हुए नवाज ने सुनीता राजवार का नाम लिया था, जिन्होंने बेरोजगारी की वजह से नवाज से रिश्ता खत्म किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस पर सुनीता ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर बताया कि नवाज ने कई झूठ बोले हैं। नवाज की छोड़ने की असली वजह वह नहीं थी, जो उन्होंने बताई। सुनीता ने लिखा है कि नवाज हमारी पर्सनल, इंटिमेट बातें अपने दोस्तों में बताते थे और हंसते थे, इसलिए मैंने उन्हें छोड़ दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें