इन दिनों फिल्म निर्माता आम चेहरे-मोहरे वालों को भी बतौर हीरो लॉन्च कर रहे हैं। गुजरे जुम्मे को रिलीज हुई फ्रीकी अली में नवाजुद्दीन सिद्दीकी हीरो थे। उनके अलावा इरफान भी जज्बा और मदारी समेत कई फिल्मों में हीरो के तौर पर नजर आ चुके हैं। नवाज इस तब्दीली को इंडस्ट्री के अच्छे दिन आने की तरह मानते हैं। वे मानते हैं कि बहुत जल्द उन जैसों को भी विशुद्ध हीरो वाले रोल मिलने लगेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
रोमांस पर भी होगा राज हमारा: नवाजुद्दीन सिद्दीकी
2 of 9
फ्रीकी अली बनी मिसाल
नवाज कहते हैं, सोहेल खान ने अपने बैनर में उन्हें हीरो बनाया, जिनकी कोई इमेज नहीं है,जो बहरूपिया है। इसकी वजह स्क्रिप्ट की डिमांड रही। दूसरी चीज यह कि इंडस्ट्री इन दिनों प्रयोग से गुजर रही है। सितारे लीक से हटकर बनी फिल्में चुन रहे हैं। मसलन शाहरुख, इम्तियाज अली और आनंद एल राय के संग काम करने लगे हैं। हम जैसे कलाकारों को बड़े स्केल की फिल्मों में बाइज्जत बढ़िया रोल मिलने लगे हैं। सोहेल भाई जिस तरीके से फ्रीकी अली बनाना चाहते थे, वहां हम जैसे कलाकार फिट बैठे। लोगों ने हमें भरपूर प्यार दिया।
विज्ञापन
रोमांस पर भी होगा राज हमारा: नवाजुद्दीन सिद्दीकी
3 of 9
सिर्फ लंचबॉक्स जैसी ही नहीं करनी
मुझसे पहले इरफान मेन लीड हीरो के तौर पर आ रहे हैं। हम सबका भविष्य उज्जवल है। फ्रीकी अली के बाद से मुझ जैसे आम चेहरे-मोहरे वाले को भी लोग हीरो के तौर पर पेश करने को तैयार हैं। वह भी ऐसी फिल्म, जो नाच-गाने से लेकर गोल्फ, रोमांस तक सब कुछ से लैस है। साथ ही उसे इंडस्ट्री के सलमान खान जैसे क्रीम लोग सबके सामने लेकर आए। मैंने भी खुद को लचीला बनाए रखा है। यह जिद नहीं है कि सिर्फ द लंचबॉक्स जैसी फिल्में ही करनी हैं। कमर्शियल फिल्मों का अपना मजा है।
रोमांस पर भी होगा राज हमारा: नवाजुद्दीन सिद्दीकी
4 of 9
जबरदस्ती रोमांस नहीं किया
रील लाइफ रोमांस के मामले में भी मेरी किस्मत अच्छी रही है। 'मांझीः द माउंटेनमैन' में मेरे किरदार का बड़ा जुनूनी किस्म का प्यार था। गैंग्स ऑफ वासेपुर में अलग तरह का रोमांस था। नटखट और रौब से लैस। अच्छी बात यह रही है कि मेरी किसी फिल्म में इरादतन रोमांस का तड़का नहीं डाला गया। पेड़ के चारों ओर गोल-गोल घूम कर हीरोइन से इश्क का इजहार नहीं किया।
विज्ञापन
रोमांस पर भी होगा राज हमारा: नवाजुद्दीन सिद्दीकी
5 of 9
दबंग3 पर बात नहीं हुई
मैं खान तिकड़ी के संग बतौर कलाकार काम कर चुका हूं। सोहेल खान के डायरेक्शन में काम कर लिया। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं अरबाज खान के निर्देशन में दबंग3 में भी हूं। यह उनका फैसला होगा। वे अगर मुझे उस फिल्म में मौका देते हैं तो मैं जरूर करना चाहूंगा। वह बहुत बड़ी फ्रेंचाइज है। वैसे भी वह फिल्म अभी रायटिंग के स्टेज पर ही है तो उस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
रोमांस पर भी होगा राज हमारा: नवाजुद्दीन सिद्दीकी
6 of 9
आमिर मेकअप भी कर लेते हैं
तीनों खान की बात निराली है। शाहरुख साहब बड़े हंबल हैं। वे काम को लेकर बड़े केंद्रित हैं। वे जब सीन करते हैं तो उसमें पूरी तरह डूब जाते हैं। वे छोटे-मोटे सीन को भी हल्के में नहीं लेते। आमिर परफेक्शन की हद तक जाते हैं। उन्हें मेकअप तक की बारीकियां मालूम हैं। तलाश के वक्त तो उन्होंने एक बार अपना मेकअप खुद ही कर लिया था, जबकि उसमें डेढ घंटे से ज्यादा का वक्त गया था। सलमान भाई को शूटिंग करता देख लगेगा कि वे बड़े आराम से सीन कर लेते हैं। उसके पीछे मेहनत नहीं होती होगी, पर ऐसा नहीं है। उस सोच के पीछे उनकी बड़ी गहरी सोच होती है।
विज्ञापन
रोमांस पर भी होगा राज हमारा: नवाजुद्दीन सिद्दीकी
7 of 9
रईस में गरबा भी किया है
रईस में एक सीक्वेंस है, जहां मैंने गरबा किया है। मुझे निजी जीवन में डांस बहुत पसंद है। वैसे हम कुछ नया नहीं कर रहे हैं। नसीरुद्दीन शाह त्रिदेव में ओए ओए गाने पर डांस कर चुके हैं। ओम पुरी व परेश रावल भी कई फिल्मों में डांस करते हैं। फिर भी न जाने क्यों एक्टर बिरादरी को नॉन-डांसर बना पेश कर दिया जाता है।
रोमांस पर भी होगा राज हमारा: नवाजुद्दीन सिद्दीकी
8 of 9
नेताओं से पहले हम सुधरें
हमारे देश में क्रिकेट के अलावा बाकी खेलों की हालत खस्ता है। उसकी बेहतरी के लिए नेताओं से पहले आम लोगों को बाकी खेलों में दिलचस्पी पैदा करनी होगी। सिर्फ ओलंपिक आने पर ही एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मैराथन आदि की चर्चा न हो। हम आप ले-देकर एक ही खेल को देखने बैठ जाते हैं। उसी की चर्चाएं होती हैं। सिर्फ उसी खेल के खिलाड़ियों को इज्जत दी जाती है, जबकि बाकी खेल के खिलाड़ियों की भी मेहनत कम नहीं है। बैडमिंटन में पीवी संधु को ओलंपिक से पहले कम लोग जानते थे। अब जब पार्क में मैं घूमने जाता हूं तो बच्चे, बड़े बैडमिंटन खेलते दिख जाते हैं। मतलब यह कि हमें हर स्पोर्ट्स में हीरो तो चाहिए ही।
मैं आज जहां हूं, वहां पहुंचाने में अमर उजाला का भी अहम योगदान है। मुझे याद है स्कूल से आते ही हमारी नजर अमर उजाला के ग्लैमर वाले पन्ने पर होती थी। इसी अखबार में मैंने एक बार नसीरुद्दीन शाह का विस्तृत इंटरव्यू पढ़ा था। वहां से पता चला कि एक्टिंग की ट्रेनिंग कितनी जरूरी है। उसके बाद मैंने एनएसडी के दाखिले की तैयारी की। तब मुंबई आकर काम करना शुरू किया।