नवाब शाह और पूजा बत्रा अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं । दोनों ने 4 जुलाई को दिल्ली में आर्य समाज से शादी की थी । शादी के बाद दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया मीडिया पर वायरल हुईं । शादी के 15 दिन बाद पूजा और नवाब मीडिया के सामने आए। इस दौरान पूजा चूड़ा पहने नजर आईं । अब एक इंटरव्यू में नवाब ने अपने रिश्ते के बारे में बात की ।
विज्ञापन
2 of 5
pooja batra, nawab shah
- फोटो : amar ujala
नवाब से पूछा गया कि उन्होंने पूजा को कब और कैसे प्रपोज किया था । इस पर नवाब कहते हैं, 'मैंने उसे उसके परिवारवालों के सामने ही प्रपोज किया था । मैंने पहले से कुछ प्लान नहीं किया था, ये बस हो गया । हम दोनों के लिए ये बहुत खूबसूरत पल था । जब आपको पता है कि वो शख्स आपके लिए ही बना है तो जिंदगी जीने की हिम्मत और बढ़ जाती है ।'
विज्ञापन
3 of 5
pooja batra
- फोटो : social media
'मैं उससे हमेशा कहता हूं कि साथ में जिंदगी जीने और बच्चों के लिए हमारे पास कम समय है । हम साथ में घूमते हैं । हम दोनों को ही लिखने और पढ़ने का शौक है । जिंदगी छोटी है और हम वो सारी चीजें करना चाहते हैं, जो हम सोचते हैं । हमें एक-दूसरे को लेकर कोई शंका नहीं थी इसलिए सब कुछ जल्दी-जल्दी हुआ ।'
4 of 5
pooja batra, nawab shah
- फोटो : social media
शादी के बारे में नवाब कहते हैं, 'हमारी शादी बहुत ही सादगी और ट्रेडिशनल तरीके से हुई । हमारे कुछ दोस्त और परिवारवाले वहां मौजूद थे । दिल्ली मेरा घर है । मेरे पैरेंट्स वहां रहते हैं । उसके पैरेंट्स हमारी शादी के लिए दिल्ली आए थे । हमने सच में कुछ भी प्लान नहीं किया था । किस्मत ने हमारे लिए सबकुछ पहले से ही तय कर रखा था ।'
बता दें कि पूजा ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मेरे दोस्त मुझसे पूछते थे कि हम शादी में देरी क्यों कर रहे हैं । मैं हवा के साथ बहना चाहती थी लेकिन फिर मुझे लगा कि नवाब ही वो शख्स हैं जिनके साथ मैं अपनी पूरी जिंदगी बिता सकती हूं ।' नवाब की फिल्मों की बात करें तो वो सलमान खान के साथ 'दबंग 3' और 'पानीपत' में नजर आने वाले हैं ।