फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tik Tok वीडियो पर एजाज को जेल और दो टीवी एक्टर्स की मौत समेत समेत ये हैं इस हफ्ते की बड़ी खबरें

Sun, 21 Jul 2019 11:18 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bollywood top news - फोटो : social media
एजाज खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
बिग बॉस कंटेस्टेंट और एक्टर एजाज खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने एजाज को 18 जुलाई को गिरफ्तार किया था। उन पर IPC की धारा 153(A), 34 और IT एक्ट की धारा 67 के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। हाल ही में झारखंड में तरबेज अंसारी की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने टिक टॉक सेलिब्रिटीज के खिलाफ केस दर्ज किया था। टिक टॉक 07 ग्रुप ने तबरेज अंसारी मामले में विवादित वीडियो बनाया था। एजाज ने इस वीडियो का समर्थन किया था। 
विज्ञापन

2 of 6
Esha Gupta - फोटो : instagram
ईशा गुप्ता के खिलाफ मानहानि का केस
ईशा गुप्ता के खिलाफ एक बिजनेसमैन ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया है। अदालत ने बयान दर्ज करवाने के लिए 28 अगस्त की तारीख मुकर्रर की है। बता दें ये वही बिजनेसमैन हैं जिन पर कुछ दिनों पहले ईशा गुप्ता ने अनुचित व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया था। ईशा गुप्ता ने ट्वीट करते हुए लिखा था- 'मेरी जैसी औरत असुरक्षित और टारगेट हो सकती हैं तो बाकी लड़कियों का क्या हाल हो रहा होगा। यहां तक कि आसपास दो सिक्योरिटी गार्ड होने के बावजूद ऐसा लग रहा था कि मेरा रेप हो रहा है।' 
विज्ञापन

3 of 6
mission mangal - फोटो : social media
'मिशन मंगल' का ट्रेलर रिलीज
मल्टीस्टारर फिल्म मिशन मंगल का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में अक्षय के साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, नित्या मेनन, कीर्ति कुल्हारी और शरमन जोशी भी नजर आएंगे। यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्देशन जगन शक्ति ने किया है।

4 of 6
shivlekh singh - फोटो : social media
शिवलेख सिंह और शोभा की अचानक मौत
सीरियल बालवीर से मशहूर हुए चाइल्ड आर्टिस्ट शिवलेख सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई है। सड़क हादसा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पास हुआ। वहीं घटना में शिवलेख के माता-पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए। शिवलेख अपने परिवार के साथ कार से जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उनकी कार की भीषण टक्कर हो गई और मौके पर ही शिवलेख की मौत हो गई।
वहीं एक कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस शोभा के फैंस के लिए भी बुरी खबर आई। टीवी शो मगालु जानाकी की एक्ट्रेस की कार हादसे में मौत हो गई। हादसे के वक्त एक्ट्रेस मंदिर के लिए रवाना हुई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो शोभा कई लोगों के साथ बुधवार को बनशंकरी मंदिर दर्शन के लिए निकली थीं। बागालकोट जिले में चित्रदुर्ग के इस मंदिर के जाने के बीच में ही उनके साथ ये हादसा हुआ। 
विज्ञापन

5 of 6
war teaser - फोटो : Twitter
'वॉर' का टीजर रिलीज
यशराज फिल्म्स ने इस साल दो अक्टूबर को रिलीज होने वाली अपनी ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म वॉर का टीजर जारी कर दिया। इस टीजर में दर्शकों को टाइगर और ऋतिक का दमदार एक्शन देखने को मिला। फिल्म वॉर में ऋतिक रोशन के अपोजिट हीरोइन वाणी कपूर होंगी। दो अक्टूबर को रिलीज होने जा रही ये फिल्म देश में हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
The Lion King - फोटो : Social Media
द लॉयन किंग बॉक्स ऑफिस पर रिलीज
डिजनी की फिल्म द लॉयन किंग ने इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है। खास बात ये है कि फिल्म के हिंदी संस्करण में शाहरुख खान के साथ उनके बेटे आर्यन खान ने भी अपनी आवाज दी है। निर्देशक जॉन फैर्व्यू की फिल्म द लॉयन किंग ने भारत में रिलीज के पहले दिन 13 करोड़ 17 लाख रुपये की कुल कमाई की। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें