फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव्या नवेली ने मामा अभिषेक को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, बोलीं - हर काम में मेरा साथ...

Fri, 05 Feb 2021 01:41 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Abhishek Bachchan and Navya Naveli Nanda - फोटो : social media
अभिषेक बच्चन आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके करीबियों ने ढेर सारा आशीर्वाद और प्यार दिया है। इसी बीच अभिषेक की भांजी यानी नव्या नवेली नंदा ने अलग अंदाज में बर्थ डे विश किया है। बता दें कि नव्या सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और सुर्खियां बटोरती हैं। इस खास मौके पर भी नव्या की मामा अभिषेक के लिए यह खास पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नव्या नवेली नंदा - फोटो : Instagram
श्वेता बच्चन की बेटी नव्या ने बड़े ही मजेदार अंदाज में अभिषेक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि नव्या ने मामा के साथ एक पुरानी फोटो साझा की है। साथ ही बेहद खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। नव्या के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
नव्या नवेली नंदा - फोटो : instagram/navyananda
दरअसल, नव्या ने अभिषेक के साथ अपनी फोटो पर कैप्शन लिखा है कि जन्मदिन मुबारक मेरे मित्र, आप परिवार में हमेशा मेरे पसंदीदा सदस्य बने रहो, मेरे हर काम में साथ देने वाले।
 

4 of 5
Navya Naveli Nanda - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि नव्या ने कुछ ही समय पहले अपना सोशल मीडिया अकाउंट पब्लिक किया था। हाल ही में नव्या ने अपने पालतू कुत्ते के साथ एक बहुत प्यारी तस्वीर साझा की है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है 'सुपर मॉम'। इसमें नव्या खुद को सुपर मॉम बता रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबईAmar Ujala, Mumbai
अभिषेक को इस खास मौके पर उन्हें कई बॉलीवुड सितारे बधाई दे रहे हैं। इस लिस्ट में पिता अमिताभ बच्चन, अजय देवगन और साथ ही कई नाम शामिल हैं। अभिषेक बच्चन जल्द ही फिल्म बिग बुल में नजर आएंगे। इससे पहले भी अभिषेक गुरु, बंटी और बबली, हाऊसफुल 3, युवा, दस और बोल बच्चन में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें