फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सितारों ने ठुकराए थे सुपरहिट हॉलीवुड फिल्मों के ऑफर, गोविंदा को तो ऑफर हुई थी 'अवतार'

Fri, 05 Feb 2021 01:35 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
इन सितारों ने ठुकराए हॉलीवुड फिल्मों के ऑफर - फोटो : अमर उजाला
इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि बॉलीवुड सितारों ने न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी अपनी धाक जमाकर रखी है। यही कारण है कि कई बॉलीवुड स्टार्स हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। लेकिन कम ही लोग जानते होंगे कि कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने हॉलीवुड फिल्मों के ऑफर को रिजेक्ट किया है। आज हम उन्हीं सितारों के बारे में आपको बताएंगे जिन्होंने किसी न किसी वजह से इस सुनहरे अवसर को ठुकरा दिया था...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
ऋतिक रोशन - फोटो : instagram/hrithikroshan
ऋतिक रोशन
हॉलीवुड हीरो कहे जाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी विदेशों से मिले फिल्म ऑफर को ठुकरा दिया था। बता देें कि ऋतिक को साल 2006 में आई फिल्म पिंक पैंथर 2 के लिए ऑफर मिला था। लेकिन वक्त ने होने की वजह से ऋतिक ने ऑफर के लिए साफ इनकार कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 8
shahrukh khan - फोटो : social media
शाहरुख खान
बॉलीवुड के 'किंग' शाहरुख खान को फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर में गेम शो होस्ट प्रेम कुमार के किरदार के लिए ऑफर मिला था, लेकिन बादशाह खान ने इस ऑफर को मना कर दिया था। उसके बाद यह रोल अनिल कपूर ने निभाया था।

4 of 8
गोविंदा - फोटो : social media
गोविंदा
गोविंदा भी इस सूची में पीछे नहीं रहे हैं। बता दें कि 2009 में रिलीज हुई जेम्स कैमरन की फिल्म अवतार में उन्हें अहम किरदार निभाने का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने मना कर दिया। लेकिन गोविंदा बताते हैं कि उन्होंने ही जेम्स कैमरन को फिल्म का नाम अवतार रखने की सलाह दी थी।
विज्ञापन

5 of 8
इरफान खान - फोटो : social media
इरफान खान
दिवंगत अभिनेता इरफान खान को भी हॉलीवुड फिल्म इंटरस्टेलर का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने यह फिल्म करने से मना कर दिया था। उस समय इरफान बॉलीवुड फिल्म लंच बॉक्स की शूटिंग में व्यस्त थे जिसके चलते उन्होंने इस फिल्म को ठुकरा दिया था। लेकिन इरफान ने द अमेजिंग स्पाइडर मैन, जुरासिक वर्ल्ड, इन्फर्नो और लाइफ ऑफ पाई जैसी फिल्में की हैं।
विज्ञापन

6 of 8
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण को 2015 में रिलीज हुई फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस 7 के लिए ऑफर मिला था, लेकिन शाहरुख के साथ फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में व्यस्त होने के कारण दीपिका ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। 
विज्ञापन

7 of 8
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : social media
ऐश्वर्या राय
साल 2004 में ऐश्वर्या राय को ब्रैड पिट स्टारर फिल्म ट्रॉय ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को बोल्ड सीन्स की वजह से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन

8 of 8
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
नसीरुद्दीन शाह
नसीरुद्दीन शाह को फिल्म हैरी पॉटर में प्रोफेसर अलबस डंबलडोर का रोल मिला था लेकिन ऑडिशन की कुछ समस्याओं के चलते बात नहीं बन पाई। बाद में यह किरदार रिचर्ड हैरिस ने निभाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें