फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कास्टिंग काउच पर बोलीं स्वरा भास्कर, 'उसने मुझे किस करने की कोशिश की और कहा...'

Mon, 02 Jul 2018 11:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्वरा भास्कर
स्वरा भास्कर का विवादों से गहरा नाता रहा है। कभी फिल्म 'पद्मावत' के लिए निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की आलोचना करके लोगों के निशाने पर आईं, तो कभी फिल्म में मास्टरबेशन सीन देकर। वह अपने मुखर बयानों के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बॉलीवुड में कास्टिंग काउच पर बड़ा खुलासा किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
swara bhaskar
स्वरा भास्कर ने कहा, 'मैं काम के सिलसिले में एक प्रोड्यूसर के दफ्तर गई। वहां उसके मैनेजर के साथ मेरी मीटिंग हुई। जब मैं कमरे से बाहर आई तो वह शख्स मेरे पीछे-पीछे बाहर आया और मुझे किस करने की कोशिश की। मैं पीछे मुड़ी तो उसने कहा-आई लव यू बेबी'
विज्ञापन

3 of 5
Swara
स्वरा भास्कर ने कहा कि उस वक्त वह घबरा गई थीं। उन्होंने कहा कि ऐसा होता रहता है। यह पहला मौका नहीं है जब एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच पर अपने निजी अनुभव साझा किए हैं। पिछले साल उन्होंने उस वक्त हलचल मचा दी जब उन्होंने खुलासा किया कि करियर के शुरुआती दिनों में वह  यौन उत्पीड़न का शिकार हो चुकी हैं।

4 of 5
swara bhaskar
एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मेरे सामने शर्त रखी जाती थी कि अगर फिल्म में काम चाहिये तो खुद को पेश करना होगा। मैंने कई रोल इसलिए गंवा दिये क्योंकि मैं इसके लिए राज़ी नहीं थी।' उन्होंने कहा, 'हालात इतने बिगड़ गए कि लोग मेरे मैसेज का भी जवाब नहीं देते थे क्योंकि वो जानते थे मैं कभी भी कॉम्प्रोमाइज करने के लिए तैयार नहीं होंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Swara Bhaskar
स्वरा भास्कर ने बताया, 'एक फिल्म की शूटिंग के दौरान मेरे साथ छेड़खानी हुई। शूटिंग के सिलसिले में हम 56 दिनों के लिए एक रीमोट लोकेशन पर गए थे।  डायरेक्टर ने मुझे कई मैसेज किये और साथ डिनर करने के लिए बुलाया। वह मुझे दिनभर घूरता था और रात को सीन डिस्कस करने के बहाने होटल के कमरे में बुलाता था।' स्वरा भास्कर ने आगे बताया, 'शूटिंग के पहले हफ्ते की बात है, वह फिल्म डायरेक्टर मेरे साथ लव, सेक्स और वन नाइट स्टैंड के बारे में बातें करने लगा। एक रात वह शराब के नशे में धुत मेरे होटल रूम में आ धमका और गले लगाने के लिए कहने लगा। वो सब बहुत डरावना था।'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें