पूरे देश में नवरात्रि की धूम है। नवरात्रि पर नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। हालांकि कोरोना काल को देखते हुए इस बार मंदिरों में तमाम एहतियात बरती जा रही है। नवरात्रि के मौके पर बॉलीवुड सितारों ने सभी को शुभकामनाएं दी हैं।