अपनी शानदार एक्टिंग के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) का 17 अक्तूबर को जन्मदिन है। कीर्ति इडु एन्ना मायम, महंती, सरकार जैसी हिट साउथ की फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। कीर्ति सुरेश के पिता सुरेश कुमार और मां मेनका भी फिल्म इंडस्ट्री से हैं। कीर्ति ने अपना करियर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरू किया था। चलिए जन्मदिन के खास मौके पर आपको बताते हैं कीर्ति के बारे में...