90 के दशक में 'तारा' एक पॉपुलर टीवी शो हुआ करता था । इसी शो की प्रोड्यूसर विनता नंदा और लीड एक्ट्रेस नवनीत निशान के साथ आलोक नाथ ने यौन शोषण किया । आलोक नाथ इस शो के लीड एक्टर थे । विनता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर 19 साल पुरानी इस घटना का खुलासा किया है ।
विज्ञापन
2 of 6
alok nath
विनता ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'उन्होंने मेरा यौन शोषण किया । मैं 1994 में टीवी के नंबर वन शो 'तारा' को लिख रही थी और इसका प्रोडक्शन कर रही थी । आलोक नाथ मेरी लीड गर्ल के पीछे थे । लड़की की उनमें कोई दिलचस्पी नहीं थी। एक सीन के दौरान आलोक पहले तो सेट पर शराब पीकर आए और उसके बाद शॉट के दौरान नवनीत पर गिर पड़े, जिसके बाद नवनीत ने उन्हें थप्पड़ मारा था ।'
विज्ञापन
3 of 6
navneet
अब इस पूरे मामले पर नवनीत निशान का बयान भी आ गया है । एनडीटीवी से बात करते हुए नवनीत निशान ने कहा, 'मैं हर उस औरत और मर्द का सपोर्ट करती हूं जो #metoo कैंपेन के तहत अपनी बात को रख रहा है । मैंने विनता को उस दर्द से गुजरते हुए देखा है । इसे शब्दों में बयां कर पाना बहुत मुश्किल है ।'
4 of 6
navneet
'मैं चार साल तक उस आदमी का शोषण झेलती रही । मैंने उसे एक जोर का थप्पड़ मारा था और उसके बाद भी मुझे काफी कुछ सहन करना पड़ा । मेरे हाथ से वो शो निकल गया था। उस शख्स की वजह से मैंने भी काफी कुछ झेला। मुझे खुशी है कि अब लोग इस पर बात कर रहे हैं ।'
विज्ञापन
5 of 6
आलोक नाथ
बता दें कि विनता ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा । इसमें उन्होंने कहा, 'एक बार मैं आलोक नाथ के घर पर हुई पार्टी में शामिल हुई । वहां से देर रात दो बजे के करीब घर जाने के लिए निकली । ड्रिंक में कुछ मिला दिया गया था । आलोक नाथ ने मुझे घर छोड़ने की पेशकश की ।'
'मैं उस पर भरोसा करके गाड़ी में बैठ गई । इसके बाद मेरे मुंह में और ज्यादा शराब डाली गई और मेरे साथ काफी हिंसा की गई । अगले दिन जब मैं दोपहर को उठी, तो मैं काफी दर्द में थी । मेरे साथ रेप ही नहीं बल्कि मुझे घर ले जाकर नृशंस व्यवहार किया गया था।'